BYJU'S ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों पर लगाया बैन, बादशाह को लगा करोड़ों चूना

2017 से BYJU'S के ब्रांड एंबेसडर रहे शाहरुख खान को तगड़ा झटका, आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर किया जा रहा था ट्रोल, लोगों ने शाहरुख और एडटेक स्टार्ट-अप कंपनी को किया था टारगेट

Updated: Oct 09, 2021, 12:41 PM IST

Photo Courtesy: bharat express
Photo Courtesy: bharat express

बेटे आर्यन के ड्रग केस में फंसने का असर पिता शाहरुख खान के करियर साफ नजर आने लगा है। बादशाह के हाथ से करोड़ों के एंडोर्समेंट छिनने लगे हैं। शुरुआत BYJU'S से हुई है। प्री बुकिंग के बाद भी शाहरुख के विज्ञापन रोक दिए गए हैं। चार साल से शाहरुख जिस कंपनी के लिए बड़ा चेहरा थे, वही चेहरा अब कंपनी की बदनामी की वजह बन रहा है। यही वजह है कि बायजूज ने शाहरुख से जुड़े विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगा दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

दरअसल आर्यन के ड्रग मामले में फंसने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर शाहरुख के साथ कंपनी पर भी सवाल खड़े करने लगे थे। जिससे तंग आकर कंपनी ने यह फैसला लिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)

शाहरुख के विज्ञापनों की लिस्ट में बायजूस सबसे बड़ा ब्रांड है। वैसे इसके साथ ही वे कई टूरिज्म कंपनी, कार कंपनी, हुंडई, रिलायंस जियो, LG, दुबई टूरिज्म जैसे एड्स में नजर आते थे। लेकिन अब एडटेक लर्निंग बायजू ब्रांड ने किंग खान से किनारा कर लिया है।

और पढ़ें: क्रूज ड्रग्स केस: फ़िल्म मेकर इम्तियाज खत्री के ठिकानों पर NCB के छापे, आर्यन खान से जुड़ा है मामला

इस ब्रांड से शाहरुख को हर साल करीब 3-4 करोड़ रुपये की कमाई होती थी। आर्यन खान की बेल कोर्ट ने नामंजूर कर दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को उसे आर्थर रोड जेल भेजा गया है। फिलहाल वह इस केस के 5 अन्य आरोपियों के साथ जेल में है। वहीं मुनमुन धमेचा समेत दो महिला आरोपियों को भायखला महिला जेल भेज दिया गया है। फिलहाल वह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं।

और पढ़ें: आर्यन के लिए ऋतिक ने लिखा मोटिवेशनल लेटर, ट्रोलर्स बोले ठहरो कंगना आती ही होगी

आर्यन को जिस दिन जेल भेजा गया उस दिन उनकी मां का 51वां बर्थ डे था। सोशल मीडिया पर गौरी खान को फराह खान, सुजैन खान, रवीना टंडन ने विश किया था। रितिक रोशन और सुजैन ने सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर चुके हैं। रितिक ने आर्यन को अच्छा बच्चा बताया था।