कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, 46 घंटे से नहीं आया होश, अगले दो दिन बेहद अहम

हार्टअटैक के बाद से 46 घंटे पर वेंटिलेटर पर चल रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उनकी हार्ट सर्जरी तो हो गई है लेकिन ब्रेन सपोर्ट नहीं कर रहा है।

Updated: Aug 12, 2022, 10:09 AM IST

Photo Courtesy: Indiatoday
Photo Courtesy: Indiatoday

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के दो दिन बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले 46 घंटे से उन्हें होश नहीं आया है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले दो दिन राजू श्रीवास्तव के लिए बेहद अहम है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा को फोन कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और सहयोग की पेशकश की। रात करीब 10 बजे PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर राजू की पत्नी शिखा से बात की और स्वास्थ्य के बारे में हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें: धार जिले में डैम में लीकेज, कभी भी फूट सकता है कोठीदा बांध, प्रशासन ने खाली कराए 13 गांव, हाईअलर्ट जारी

यूपी CM योगी आदित्यनाथ भी लगातार हेल्थ का अपडेट ले रहे हैं। डॉक्टर्स का एक पैनल लखनऊ PGI से भी भेजा गया है। देर रात से उनकी बॉडी में मूवमेंट देखा गया है। राजू का इलाज कर रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप सेठ ने बताया कि वे बीच-बीच में खुद से पैर मोड़ रहे हैं। उनके हाथ-पैर की उंगलियां भी मूवमेंट कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 58 वर्षीय हार्ट सर्जरी तो हो गई है लेकिन ब्रेन सपोर्ट नहीं कर रहा है। इसलिए डॉक्टरों को दिक्कत आ रही है। ब्रेन सपोर्ट नहीं करने के कारण अब न्यूरोलॉजी विभाग की टीम भी उनकी देखरेख में लगी है। डॉक्टरों के अनुसार गुरुवार को कुछ देर पैरों में मूवमेंट देखा गया था। इसके बाद डॉक्टरों को उम्मीद बंधी थी। अगले 48 घंटे में ब्रेन की रिकवरी करना अब अहम हो गया है। उसके बाद ही शरीर का अन्य अंग काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अरब सागर में पलटा भारतीय पोत, इमरजेंसी कॉल पर पहुंची पाकिस्तानी नौसेना, चालक दल के 9 सदस्यों को बचाया

राजू श्रीवास्तव की 10 साल में तीन बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। पहली बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में और 7 साल पहले मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में हुई थी। इसके बाद बुधवार को तीसरी बार डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की है, लेकिन ब्रेन रिस्पॉन्स करने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।