स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के घर गूंजी किलकारी, हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म

क्रिकेटर युवराज सिंह पिता बन गए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी दी है, बालीवुड और क्रिकेट जगत से मिल रही बधाइयां

Publish: Jan 26, 2022, 07:46 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच पेरेंट्स बन गए हैं। हेजल ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस को गुड न्यूज दी है। हेजल और युवराज ने नवंबर 2016 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद क्रिकेटर के घर किलकारी गूंजी है। सोशल मीडिया पर युवराज सिंह ने लिखा है कि 'हमारे फैंस फेमिली और फ्रेंड्स को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं। हम अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। कपल को देश दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं। एक्टर अभिषेक बच्चन ने कपल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, बहुत- बहुत बधाई। नेहा धूपिया ने हेजल की पोस्ट पर कमेंट किया है बधाई हो मम्मी और डैडी। विपाशा बासू, अंगद बेदी, तनाज करीम, अनुष्का शर्मा, श्रीसंत, राहुल शर्मा ने भी बधाई दी है।

 

युवराज सिंह क्रिकेट के सभी फॉर्म्स को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। युवी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे हैं और 2014 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बेहद अहम सदस्य थे। एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने के लिए फेमस हैं। क्रिकेट स्टार युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच की लव स्टोरी काफी क्यूट रही है।

मजेदार बात यह है कि हेजल को क्रिकेट में कोई खास इंट्रेस्ट नहीं है। उन्होंने केवल युवराज का नाम ही सुना था, कभी देखा नहीं था। युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल से मिलने के लिए उन्हें 3 साल तक इंतजार करना पड़ा था। हेजल कीच ने करीना और सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड में काम किया था। वे करीना कपूर की बेस्टफ्रेंड के रोल में नजर आई थी। वे बिगबॉस कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।