गंगूबाई काठियावाड़ी का फिल्मफेयर में जलवा, आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
68वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी छाई रही। फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी गंगूबाई को ही मिला।

मुंबई। 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो गई है। 27 अप्रैल की शाम को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंट में इस समारोह का आयोजन किया गया।
बीती रात जहां रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हस्तियां उतरीं तो वहीं कई सेलेब्स ने कई अवॉर्ड भी जीते। फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी छाई रही। फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी गंगूबाई को ही मिला।
इसके अलावा बेस्ट निर्देशक की कैटेगरी में गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली को अवॉर्ड मिला। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ को बेस्ट डॉयलॉग का अवार्ड मिला। गंगूबाई काठियावाड़ी में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए शीतल शर्मा और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे ने अवॉर्ड अपने नाम किया।
Congratulations!
— Filmfare (@filmfare) April 27, 2023
The Filmfare Award for Best Film goes to #GangubaiKathiawadi at the 68th #HyundaiFilmfareAwards 2023 with #MaharashtraTourism. pic.twitter.com/bpJKuXrCm5
वहीं फिल्म के ढोलिड़ा के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड कृति महेश ने अपने नाम किया। इसके बाद बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए सुदीप चटर्जी को अवॉर्ड मिला। बता दें, गंगूबाई काठियावाड़ी साल 2022 में आई बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म में अजय देवगन का भी स्पेशल कैमियो था, जिसे फैंस ने पसंद किया था।
The sheer joy of #RajkummarRao with the Black Lady!
— Filmfare (@filmfare) April 28, 2023
The actor won the Filmfare Award for Best Actor in a Leading Role (Male) for #BadhaaiDo at the 68th #HyundaiFilmfareAwards2023 with #MaharashtraTourism. pic.twitter.com/PcnhqkyPP6
इसके अलावा बधाई दो’ के लिए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल का अवॉर्ड मिला। बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल का अवॉर्ड अनिल कपूर को फिल्म ‘जुग जुग जियो’ और बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल ‘बधाई दो’ के लिए शीबा चड्ढा को मिला। बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स फीमेल अवॉर्ड भूमि पेडनेकर को फिल्म ‘बधाई दो’ और ‘भूल भुलैया 2’ के लिए तब्बू को मिला। वहीं, फिल्म ‘बधाई दो’ के लिए हर्षवर्धन कुलकर्णी को बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स अवॉड से सम्मानित किया गया।
राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ को बेस्ट स्टोरी और बेस्ट स्क्रीन प्ले के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया है। फिल्म ‘झुंड’ के लिए अंकुश गेदम को बेस्ट डेब्यू मेल, फिल्म अनेक के लिए एंड्रिया केविचुसा को बेस्ट डेब्यू फीमेल, फिल्म वध के लिए राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।