शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी, ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी जवान, करोड़ों में बिके राइट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार जवान के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। नेटफ्लिक्स और जवान के बीच 250 करोड़ रुपए की डील हुई है।

Updated: Sep 14, 2023, 06:23 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। शाहरुख का डबल रोल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं पिता के रोल में भी शाहरुख का स्वैग पूरा देखने को मिला है।

जवान जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। 7 दिन में ही फिल्म ने बड़ा कलेक्शन कर लिया है। सिनेमाघरों में तो जवान धमाल मचा ही रही है। लेकिन अब फैंस ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी बीच इन फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जवान के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिक गए है। 

कितने की हुई है डील 
रिपोर्ट्स के अनुसार जवान के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। नेटफ्लिक्स और जवान के बीच 250 करोड़ रुपए की डील हुई है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। 


बता दें जवान की ओटीटी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन नियम के मुताबिक कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 4 हफ्तों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म ओटीटी पर कब तक रिलीज होती है। मगर जवान जैसा कलेक्शन कर रही है उस हिसाब से इसे थोड़ा लेट ही रिलीज किया जाएगा।