मालदीव में दिखा जान्हवी कपूर का जलवा, दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गई हैं एक्ट्रेस

मालदीव में जान्हवी कपूर ने कराया खास फोटोशूट, बोल्ड और बिंदास तस्वीरें हो रही वायरल

Updated: Apr 08, 2021, 10:44 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

फिल्म रूही की सक्सेस सेलीब्रेट करने जान्हवी कपूर इनदिनों मालदीव में हैं। इस वैकेशन में उनके साथ उनके कई दोस्त भी गए हैं। जान्हवी ने मालदीव्स के सी बीच से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें वे ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। सी बीच पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

एक येलो ड्रेस में वो बीच के किनारे क्वालिटी टाइन स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वे सेल्फी लेती , इसमें उन्होंने फिल्टर का यूज किया है। वहीं एक पिक में वे हैट लगाए मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।

जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। मालदीव जाने से पहले जान्हवी लॉस ऐंजिलिस गई थीं। वहां से लौटते ही जान्हवी मालदीव में वैकेशन मनाने पहुंच गई। वहां उन्होंने आइलैंड पर एक खास फोटोशूट भी कराया है।

उन्होंने अपने ट्रिप पर गए दोस्तों की पिक्स भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में जान्हवी के कुछ दोस्त मस्ती के मूड में फोटो पोज करते दिखाई दो रहे हैं। जान्हवी और उनके दोस्त मालदीव में जमकर हॉलीडे इन्ज्वाय कर रहे हैं।

इससे पहले धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया पर माल्दीव की कई पिक्स शेयर की थी। जिन्हें भी फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं दीया मिर्जा, शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर भी मालदीव जाना पसंद करती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करे तो जान्हवी कपूर सिद्धार्थ सेन गुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म गुडलक जेरी, कालिन डि शुन्हा की फिल्म दोस्ताना 2 जिसमें कार्तिक आर्यन उनके साथ नजर आएगें। वहीं करण जौहर की रणभूमि और तख्त में नजर आने वाली हैं। तख्त में जान्हवी कपूर के साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल भी स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं रणभूमि में वरुण धवन उनके को स्टार होंगे।