Kangana Ranaut: कंगना ने किया पहाड़ी डांस, भाभी के साथ झूमकर नाची, धूम मचा रहा डांस वीडियो

भाई अक्षत के रिसेप्शन में हिमाचली लोकगीत पर थिरकीं कंगना रनौत, भाई दूज पर शेयर की भाई के रिसेप्शन की फोटो

Updated: Nov 17, 2020, 05:15 PM IST

Photo Courtesy: Twitter
Photo Courtesy: Twitter

कंगना रनौत के घर खुशियों ने दस्तक दी है, इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ छलक रही है। उदयपुर में भाई की शाही अंदाज में हुई शादी के बाद मनाली में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। रविवार को कंगना के भाई अक्षत और रितु की शादी का रिसेप्शन था। जिसमें कंगना ने हिमाचली फोक सांग पर जमकर डांस किया।

 

रिसेप्शन में उन्होंने साड़ी के साथ पहाड़ी टोपी भी पहन रखी थी। मीडिया में कंगना के इस स्टाइल के खूब चर्चे हो रहे हैं। कंगना ने वीडियो में साड़ी और हिमाचली टोपी के साथ शॉल कैरी किया था। वीडियो में उनका लुक भी काफी जबरदस्त लगा।     

पहाड़ी लोकगीत पर कंगना के साथ उनकी नई नवेली भाभी रितु और परिवार के लोग भी दिल खोलकर नाचते नजर आए। रिसेप्शन में कांगड़ी गाना गाया जा रहा था। डांस वीडियो से साथ कंगना ने लिखा कि उन्हें हर ट्रेडीशन का फोक म्यूजिक पसंद है। यह कांगड़ी लोकगीत है, जो एक पहाड़ी कलाकार द्वारा मेरे भाई के धाम पर गाया गया। कंगना ने गाने का मतलब भी बताया, उन्होंने लिखा कि एक महिला अपनी मां के लिए अपना प्यार जता रही है।" 

वहीं दिवाली के मौके पर कंगना ने भाई-भाभी की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के जरिए उन्होंने फैंस को बताया कि उनके घर में एक नए और खास मेहमान का स्वागत हुआ है।

कंगना ने लिखा, 'दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है। आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है। 

और पढ़ें: कंगना के भाई अक्षत की शादी

कंगना के साथ फोटो में उनके भाई अक्षय, भाभी रितु और बहन रंगोली ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए। इस दौरान कंगना की भाभी ने लाल रंग का जोड़ा औऱ खूबसूरत कलीरें पहन रखे थे।