26 साल की हुईं केदारनाथ फेम एक्ट्रेस सारा अली खान, करीना बोलीं Happy birthday beautiful

सारा अली खान के बर्थ डे पर सरप्राइज देने पहुंची जान्हवी कपूर, करीना ने भी खास अंदाज में सोशल मीडिया पर दी बधाई, अपने बर्थ डे पर सारा ने फैंस के साथ शेयर किए अपने क्यूट फोटोज

Updated: Aug 12, 2021, 12:44 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बॉलीवुड की प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस सारा अली खान 12 अगस्त को अपना 26वां बर्थ डे मना रही हैं। सारा ने 2018 में केदारनाथ से डेब्यू किया था। सारा अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं। सारा के लिए उनके खास दोस्तों ने सरप्राइज पार्टी रखी थी। रात 12 बजे सारा की जिम पार्टनर जान्हवी कपूर औऱ नम्रता पुरोहित पहुंची। इस मौके पर भाई इब्राहीम अली खान के साथ कई दोस्त मौजूद थे।  

सारा के बर्थ डे पर कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने उन्हें विश किया है। इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम सबसे उपर है। वे सैफ की दूसरी पत्नी हैं, लेकिन बावजूद इसके वे सारा और इब्राहीम के साथ काफी अच्छी बॉन्डिग रखती हैं। करीना ने सारा के लिए अपनी इंस्टास्टोरी पर एक प्यारी सी विश के साथ उनकी फोटो शेयर की है। करीना लिखती हैं, हैप्पी बर्थ डे ब्यूटीफुल, तुम्हारा यह जन्मदिन अब तक के बेहतरीन बर्थ डेज में शामिल हो।

 

वहीं करीना के अलावा सैफ ने भी अपनी बिटिया को बर्थ डे विश किया है। सैफ के एक फैन पेज पर सारा और सैफ का एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया गया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड ने भी सारा को इस खास मौके पर विश किया है, इस लिस्ट में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, राजकुमार राव, वरुण धवन, कीर्ति कुल्हारे शामिल हैं।

वहीं माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा और नीति मोहन ने भी सारा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। जानेमाने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी सारा को विश किया है।

 

सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वे अपने वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रही हैं।आज उन्होंने बर्थ डे के मौके पर अपने बचपन से लेकर अब तक के फोटोज और वीडियोज की एक झलक फैंस से साथ शेयर की है। जिसमें वे अपने पेरेंट्स के साथ नजर आ रही हैं। सारा काफी क्यूट लग रही हैं। इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

सारा इनदिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म अतरंगी रे में बिजी हैं, इसमें रजनीकांत के दामाद धनुष भी स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। अतरंगी रे के अलावा सारा इस साल द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा और नखरेवाली में भी काम कर रही हैं। वहीं उनकी लास्ट रिलीज फिल्म कुली नंबर वन थी जिसमें वे वरुण धवन के अपोजिट नजर आई थीं।