मनोज बाजपेयी ने भोजपुरी रैप में पूछा, बंबई में का बा
Bambai Main Ka Ba: मशहूर डारेक्टर अनुभव सिन्हा का नया भोजपुरी गाना रिलीज, बंबई में का बा में दिखाई दे रहे हैं एक्टर मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले मनोज बाजपेयी बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में में से एक हैं। अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपने रैप सॉन्ग "बंबई में का बा’’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मनोज बाजपेयी ने इस रैप में भोजपुरी भाषा का प्रयोग किया है। हाल ही में रिलीज हुए इस रैप सॉन्ग को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है।
इस गाने को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘आप सभी लोगों के सामने जनता की भरपूर मांग पर पेश कर रहा हूं, प्यार के साथ। बंबई में का बा।’
Have you seen it yet or not?? Dekhiye dekhiye!!!! @anubhavsinha @itsBhushanKumar @TSeries@BenarasM @AnuraagPsychaea @DrsagarJNU @BenarasB #BambaiMainKaBa pic.twitter.com/jTXlZbJKfD
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) September 10, 2020
'बंबई में का बा' गाने में बताया गया है कि आखिर मुंबई शहर में ऐसी क्या चीज है जो पूरे देश के लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले निर्माता और निर्देशक अनुभव सिन्हा को हमेशा से भोजपुरी संगीत सुनना पसंद है। ऐसे में अनुभव ने लॉकडाउन के दौरान अपने प्रोडक्शन बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'बंबई में का बा' की रचना निर्देशन और निर्माण किया है।
मनोज बाजपेयी के रैप "बंबई में का बा" गाना कोरोना काल के दरमियां मुंबई के स्टूडियो में शूट किया गया। इस रैप सांग के जरिए पहली बार मनोज बाजपेयी भोजपुरी अंदाज में रैप करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस रैप सांग को मनोज बाजपेयी ने ही गाया है। दर्शकों को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। अभी तक उनके इस रैप को लाखों दर्शक देख चुके हैं।