मिस्टर एंड मिसेज माही का मोशन पोस्टर रिलीज, क्रिकेट पर बेस्ड फिल्म बना रहे करण जौहर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर करण जौहर की स्पोर्ट्स फिल्म में आएगें नजर, शरण शर्मा होंगे फिल्म के डायरेक्टर, सोशल मीडिया पर फैंस बोले क्या कैप्टन कूल की लव स्टोरी दिखाने जा रहे हैं करण

Publish: Nov 23, 2021, 07:46 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

मेगा बजट फिल्में बनाने के लिए फेमस प्रोड्यूसर करण जौहर स्पोर्ट्स पर बेस्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है मिस्टर एंड मिसेस माही। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर खुद करण जौहर ने इस फिल्म की एनाउंसमेंट किया है। लीड रोल में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर हैं। यह क्रिकेट पर आधारित फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण ने सोशल मीडिया पर इसका मोशन पोस्टर जारी किया है। जिसमें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की आवाज भी सुनाई दे रही हैं। राजकुमार राव कहते सुनाई देते हैं कि कभी-कभी एक सपना पूरा करने के लिए, दो लोगों की जरूरत पड़ती है। करण जौहर ने कैप्शन में लिखा है कि एक सपने को दो दिलों ने चुना। फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के डायरेक्टर शरण शर्मा होंगे। करण का कहना है कि यह एक और दिल को छू लेने वाली कहानी है। फिल्म की स्टोरी निखिल मल्होत्रा और शरण शर्मा ने लिखी है। जिसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। डायरेक्टर राइटर शरण शर्मा गुजंन सक्सेना द कारगिल गर्ल में जान्हवी कपूर को डायरेक्ट कर चुके हैं।

 

राजकुमार राव महेंद्र और जाहन्वी कपूर महिमा के का किरदार निभाते नजर आएंगें। फिल्म की कहना क्रिकेट पर आधारित होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों स्टार्स क्रिकेटर्स के रुप में नजर आ सकते हैं। दरअसल हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस के ट्वीट में क्रिकेट बैट इमोजी के बारे में दिखाया गया था। अब मिस्टर एंज मिसेज माही की घोषणा के दौरान बॉल की इमोजी नजर आई है। बताया जा रहा है कि जान्हवी और राजकुमार जल्द ही क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए सेशन्स लेने वाले हैं।

 राजकुमार राव और जान्हवी हारर फिल्म रूही में साथ काम कर चुके हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जाह्नवी कपूर कई बिग बजट फिल्मों में काम करने वाली हैं, वे दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। जानह्वी और राजकुमार राव ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया पर ये मोशन पोस्टर शेयर किया है। आने वाले समय में करण जौहर की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जुगजुग जियो, लिंगर और फिल्म योद्धा हैं। अब इस नई फिल्म को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।