सांप ने मुझे तीन बार काटा, वह काफी विषैला था, जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान खान ने सुनाई आपबीती

सलमान खान ने खुद मीडिया को बताया कि अस्पताल में सभी तरह के एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए गए और 6 घंटे निगरानी में रखा गया.. अब वे ठीक हैं और आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं

Updated: Dec 27, 2021, 04:21 AM IST

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सलमान खान को सांप ने काट लिया। जिसके बाद उनके फैंस चौंक उठे और फिल्म अभिनेता की सलामती के लिए दुआएं भी शुरू हो गयीं। अब खुद सलमान खान ने सांप काटे जाने की घटना को विस्तार से सामने रखा है। 

सलमान खान ने मीडिया को बताया है कि उन्हें जिस सांप ने काटा था वह काफी विषैला था। दबंग खान ने कहा कि उस सांप ने उन्हें तीन बार काटा था। जिसके बाद अस्पताल में उन्हें एंटी विनेम इंजेक्शन दिए गए। 6 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

सलमान खान ने पूरे घटनाक्रम के विस्तार में बताते हुए कहा कि पनवेल स्थित उनके फॉर्महाउस पर अचानक एक कमरे में एक सांप घुस आया। सांप घुसने के बाद बच्चे काफी डर गए। जिसके बाद सलमान ने सांप को बाहर निकालने की कोशिश की। सलमान खान लकड़ी के सहारे सांप को जंगल में छोड़ने जा रहे थे। 

सलमान ने बताया कि लकड़ी पर ले जाते वक्त सांप उनके हाथ में जा लिपटा। इसके बाद जब उन्होंने उसे दूसरे हाथ से पकड़ने की कोशिश, सांप ने इतनी देर में उन्हें तीन बार डंस लिया। सलमान ने बताया कि इसके बाद हम वहां से एमजीएम अस्पताल गए, जहां मुझे एंटी विनेम इंजेक्शन दिए गए। करीब 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मुझे छुट्टी दे दी गई। 

सलमान ने बताया कि इस दौरान उनकी मदद करने के लिए स्थानीय पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार और स्थानीय विधायक संदीप नायक भी पहुंचे थे। बॉलीवुड अभिनेता ने एमजीएम अस्पताल में सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि अच्छी बात यह रही कि अस्पताल तमाम सुविधाओं से लैस था। सलमान खान ने बताया कि वे अब तक सभी तरह के एंटी विनेम इंजेक्शन ले चुके हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

यह भी पढ़ें : ज्योतिरादित्य सिंधिया: कितना धो पाएंगे गद्दारी के दाग

सलमान खान को शनिवार रविवार की दरमियानी रात को सांप ने काट लिया था। इसके बाद देर रात करीब तीन बजे उन्हें नवी मुंबई स्थित महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया था। सलमान खान को करीब 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखा गया। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।