शिल्पा शेट्टी ने करवाया मुंडन, सोशल मीडिया पर लोगों ने बनाया मजाक

स्टाइलिश शिल्पा ने अपना आधा सिर मुंडवाया, नए हेयर कट को नाम दिया अंडरकट बज कट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले यही है असली बाजीगर गर्ल

Updated: Oct 19, 2021, 08:18 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

बॉलीवुड दीवा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे अपनी स्टाइलिश ड्रेसेस और मेकअप फ्लॉन्ट करती हैं। कभी अपना वर्क आउट वीडियोज शेयर करती हैं। वे जितनी फिटनेस फ्रीक हैं उतनी ही स्टाइलिस्ट भी। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे मुंडन करवाती नजर आ रही हैं।

 

इस हाफ मुंडन को उन्होंने अंडरकट बज कट नाम दिया है। इस हेयर कट को करवाते हुए वे काफी खुश लग रही हैं। उन्होंने वीडियो में दिखाया है कि कैसे वे अपने बाकी बचे बालों का बन बनाती हैं, फिर हमेशा की तरह वर्क आउट करती है। वायरल वीडियो में वे स्टैपर पर वर्क आउट करती नजर आती हैं।

फैंस उनके इस स्टाइल को पसंद कर रहे हैं। वहीं कई लोगों को यह एक्सपेरिमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। कुछ ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए राज को  लेकर कमेंट किया है। शिल्पा ने अपने हेयर स्टाइल के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है जिससे कई फैंस के होश उड़ गए हैं। सुपर डांसर के बाद शिल्पा इंडियाज गॉट टेलेंट में जज के तौर पर नजर आ रही हैं।