राज की रिहाई के लिए शिल्पा ने मांगी दुआ, माता वैष्णो देवी के दरबार में टेका मत्था

मुंबई पुलिस ने 1500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दायर की, शिल्पा का नाम भी गवाहों की लिस्ट में शामिल, पुलिस को दिए बयान में एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अपने काम में बिजी थीं, उन्हें नहीं पता था कि पति क्या कर रहे थे

Updated: Sep 16, 2021, 11:22 AM IST

Photo Courtesy: social media
Photo Courtesy: social media

शिल्पा शेट्टी हाल ही में माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने पहुंची। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। माना जा रहा है उन्होंने राज की जल्द घर वापसी के लिए माता वैष्णो देवी से दुआ मांगी है। दरअसल गुरुवार को उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ कोर्ट में 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर कर दी गई है। इससे पहले वे माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची थीं। अश्लील फिल्म निर्माण और उसे विदेशी ऐप पर अपलोड करने के आरोप में उनके पति राज कुंद्रा करीब 2 महीने से जेल में हैं। 19 जुलाई को पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था और वो अबतक जेल में ही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने वैष्णो देवी के अलावा भी कई मंदिरों में दर्शन किए। वे नरगोटा के कोल कंडोली मंदिर भी पहुंची थी।

 

 

पति की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने शिल्पा से भी पूछताछ की थी। 26 जुलाई को हुई पूछताछ का खुलासा अब हुआ है। पुलिस को दिए बयान में शिल्पा ने कहा था कि उन्हें कथित अश्लील हॉटशॉट्स एप और बॉलीफेम एप के बारे में कुछ नहीं मालूम है। वे अपनी रियालिटी शो और अपनी फिल्म को लेकर बिजी थी। उन्हें नहीं पता है कि उनके पति क्या कर रहे थे। राज ने उन्हें अपने काम के बारे में नहीं बताया था।

दरअसल 45 वर्षीय राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने इन एप पर पोर्न कंटेट की स्ट्रीमिंग की है। राज पर आरोप है कि उन्होंने अश्लील फिल्मों के काम के लिए वे वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कैंपस का उपयोग किया।

कुछ दिनों पहले शिल्पा का एक रिएक्शन सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि राज की फिल्में अश्लील नहीं है, ऐसा कंटेट इरोटिका कहा जाना चाहिए, क्योंकि इसी तरह का बहुत सा कंटेट ओटीटी प्लेटफार्म्स पर मौजूद है।

 

हर साल की तरह शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर गणपति जी की स्थापना की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी इनदिनों फेमस रियालिटी शो सुपर डांसर की जज हैं। वहीं 23 जुलाई को उनकी फिल्म हंगामा 2 रिलीज हुई थी। पति कि गिरफ्तारी के बाद उन्होंने शो से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वे शो पर लौट आई हैं। वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने अपनी योग और एक्सरसाइज के वीडियो भी शेयर करना शुरू कर दिया है।