स्वरा भास्कर ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड, सोहो लंदन फिल्म फ़ेस्टिवल ने दिया पुरस्कार

फिल्म शीर कोरमा में लेस्बियन के रोल में नजर आयी थीं स्वरा भास्कर, अवार्ड जीतने पर उन्होंने दिव्या दत्ता और शबाना आज़मी का किया शुक्रिया

Updated: Nov 24, 2021, 10:51 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

नई दिल्ली। राइटर डायरेक्टर फ़राज़ आरिफ अंसारी की फिल्म शीर कोरमा को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। फिल्म का ताना बाना लेस्बियन जोड़े के इर्दगिर्द बुना गया है। इसे सोहो लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल 2021 में दिखाया गया है। फिल्म फेस्टिवल में स्वरा भास्कर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया है। फिल्म की कहानी युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो LGBTQA+ समुदाय के कलंक से लड़ते हुए नार्मल जिंदगी जीने की कोशिश कर रहा है। शार्ट फिल्म शीर कोरमा में शबाना आजमी, दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर लीड रोल में नजर आई हैं।

अवार्ड जीतने की खबर स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा हैशटैग #LoveWins, साथ ही उन्होंने दिव्या दत्ता और शबाना आजमी से मिले सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया कहा है।

 

फिल्म लेस्बियन रिलेशनशिप जैसे सेंसेटिव मुद्दे पर बनी है। इसमें दो होमोसेक्सुअल लड़कियों स्वरा भास्कर  और दिव्या दत्ता की कहानी है। जिन्हें परिवार के विरोध का सामना करना पड़ता है।

फिल्म में सितारा याने स्वरा खुद को नॉन बाइनरी इंसान मानती हैं जो सामान्य जेंडर्स याने पुरुष और महिला से अलग जेंडर के तौर पर अपने आपको देखते हैं। तभी वे दिव्या याने सायरा को she की जगह they कहती हैं।

फिल्म में दिखाया गया है कि समाज के उसूलों को मानने वाली शबाना आजमी इस रिलेशनशिप को स्वीकारने में कितनी तकलीफ महसूस करती हैं।पूरे परिवार के लिए यह किसी इमोशनल ट्रामा जैसा हो जाता है। फिल्म के आखिर में सायरा याने दिव्या का भाई उनकी काफी मदद करता है। फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की गई है। इसे फिल्म फेस्टिवल्स में ही दिखाया जा रहा है। लंदन में इस फिल्म को सराहा गया और स्वरा भास्कर को उनकी अदाकारी के लिए अवार्ड दिया गया।