रणवीर सिंह की फिल्म 83 का टीजर रिलीज, 1983 के वर्ल्ड कप का रोमांच देखने के लिए फैंस बेताब

फिल्म 83 कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया के ऐतिहासिक वर्ल्डकप जीत पर आधारित है, रणवीर निभा रहे हैं कपिल देव का किरदार, दीपिका भी आएंगी नजर, 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Updated: Nov 26, 2021, 07:58 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 का पहला टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर रिलीज होने के घंटे भर में ही  लाखों व्यूज मिल चुके हैं। टीजर वर्ल्डकप जीतने के सुनहरे पलों की यादें ताजा कर रहा है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। दो साल के इंतजार के बाद  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। टीजर में दिखाया गया है कि 1983 में जिस वक्त भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हरा कर वर्ल्ड जीता था तब मैदान में क्या माहौल था। 29 सेंकड  के टीजर में उस दौर की हल्की सी झलक देखने को मिलती है। लंदन में लार्ड्स के मैदान में बैठे दर्शक वेस्टिंडीज के खिलाफ हो रहे मैच में भारत को चियर कर रहे हैं। टीजर के बाद फैंस अब फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।  

क्रिकेट वर्ल्ड कप की यादों को खुद में समेट फिल्म 83 का ट्रेलर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और लिजेंड्री क्रिकेटर कपिल देव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलायलम में भी रिलीज होगी।

इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट दीपिका नजर आने वाली है। वे रोमी देव के रोल में दिखाई देने वाली हैं। रणवीर सिंह ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे बड़ी कहानी। सबसे बड़ी ग्लोरी, 83 फिल्म। साथ ही उन्होंने बताया है कि हिंदी समेत साउथ की भाषाओं में फिल्म रिलीज होने वाली है।

टीजर के बाद फैंस को  फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज होगा। रणवीर सिंह ने फिल्म इंडियन कैप्टन कपिल देव का रोल अदा किया है। जिनकी कैप्टनशिप में क्रिकेट टीम ने साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रचा था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल ,ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म पहले साल  2019 में रिलीज होने  वाली थी, फिर इसे 10 अप्रैल 2020 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज टाल दी गई, इसके बाद फरवरी 21 और मई 21 में थी फिल्म रिलीज की खबर उड़ी थी, लेकिन तब भी सिनेमाघरों पर पाबंदी थी।

अब सिनेमाघरों में लोग लौटने लगे हैं, बाक्स आफिस पर अक्षय कुमार की सूर्यवंशी फिल्म की बंपर कमाई के बाद अब 83 के मेकर्स ने भी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। फिल्म का क्लैश आमिर खान की लाल सिंह चड्डा से ना हो इसलिए लाल सिंह की रिलीज फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है। अब फैंस 1983 की ऐतिहासिक जीत को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म में संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है, फिल्म के लिए क्रिकेट के गुर सिखाने कई बार कपिल देव को भी सेट पर देखा गया था। वे फिल्म के प्रमोशन में भी नजर आ रहे हैं।