जीजा के साथ दो-दो हाथ करते नजर आएंगे सलमान, आयुष शर्मा के साथ अंतिम द फाइनल ट्रुथ का पहला पोस्टर रिलीज
फिल्म में सलमान खान एक बार फिर जांबाज पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे, वहीं उनके जीजा आयुष गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखाई देंगे, सोशल मीडिया पर फैंस बोले भाई की नई फिल्म का है इंतजार

सलमान खान यारों के यार हैं, वे अपने चाहने वालों को फिल्मों में मौका देने में माहिर हैं। जब बात उनकी बहन अर्पिता की हो तो मामला और भी खास हो जाता है। सलमान ने अपने जीजा आयुष शर्मा का फिल्मी करियर संवारने का जिम्मा उठाया है। आयुष के साथ वे अपनी नई फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म अंतिम का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें दोनों में संघर्ष होते दिखाया गया है। सलमान एक जाबांज पुलिस अफसर और आयुष एक खूंखार गैंगस्टर बने नजर आएंगे।
बुराई के अंत की शुरुआत. गणपति बप्पा मोरया #Antim
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 7, 2021
#AayushSharma @MahimaMakwana_ @manjrekarmahesh @SKFilmsOfficial @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/2dwYDepOQN
फिल्म अंतिम पूरी तरह से दो अपने-अपने क्षेत्र के पावरफुल पर्सनालिटीज के द्वंद की कहानी है। सलमान सरदार के भेष में दिखाई दे रहे हैं। वहीं आयुष अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए हैं। माना जा रहा है कि लव यात्री फेम आयुष अपने साले सलमान के साथ अपनी किस्मत चमकाने में कामयाब होंगे। फैंस को उम्मीद है कि सलमान राधे और रेस 3 से अलग कुछ नया फैंस के लिए लाए हैं। फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं। फिल्म में प्रज्ञा जैसल, महिमा मकवाना और जिशु सेनगुप्ता भी खास किरदार में होंगे। फिल्म में वरुण धवन का डांस नंबर भी रखा गया है। अंतिम: द फाइनल ट्रुथ मराठी फिल्म मुल्शी पैटर्न से प्रेरित है।

यह फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं। सलमान खान फिल्म के बैनर तले बनने वाली फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान और आयुष गुस्से में नजर आ रहे हैं। अब पोस्टर पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर अंतिम की तुलना राधे और दबंग 3 के पोस्टर से की जा रही है। फैंस इसे उनसे अच्छा बता रहे हैं। कई फैंस जीजा औऱ साले की फाइट देखने के लिए बेताब हैं।
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा जानेमाने पॉलीटिकल और बिजनेस फैमली से तालुक रखते हैं। वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। 2007 में आय़ुष ने सलमान की बहन अर्पिता से शादी की थी।