विक्की और कैटरीना ने धूमधाम से मनाई पहली लोहड़ी, इंदौर में स्टार कपल ने मनाया जश्न

पंजाबी स्टाइल में मना लोहड़ी त्योहार, लाल सलवार कमीज में नजर आईं कैटरीना, विक्की का दिखा कैजुअल अंदाज, एक दूजे के प्यार में डूबा नजर आया कपल

Updated: Jan 14, 2022, 07:06 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

इंदौर। एक्टर विक्की कौशल इनदिनों इंदौर में फिल्म लुकाछिपी 2 की शूटिंग में बिजी है। वे लंबे समय से इंदौर में हैं। शादी के बाद विक्की और कटरीना कैफ की पहली लोहड़ी है। इस मौके पर विक्की और कैटरीना ने धूमधाम से पारंपरिक अंदाज में लोहड़ी मनाई। कैटरीना लाल रेड सूट में नजर आई, उन्होंने ब्लैक जैकेट पहना रखा था। वहीं विक्की कौशल बेहद सिंपल अंदाज में नजर आए। शादी के बाद कपल की पहली लोहड़ी की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। लोहड़ी की फोटोज में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लोहड़ी का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। न्यूली वेड कपल बेहद खुश नजर आया।

स्टार कपल के फैंस उन्हें लोहड़ी और मकर संक्रांति पर विश कर रहे हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोहड़ी की तस्वीरे शेयर की हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कैटरीना 9 जनवरी से इंदौर में हैं, यहां शादी का एक महीना पूरा होने की खुशी में कपल ने अपने क्रू मेंबर्स को पार्टी दी थी। कपल ने राजस्थान के सवाईमाधोपुर के एक शाही होटल में 9 दिसंबर को शादी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

शादी के चंद दिनों में ही विक्की और कैटरीना अपनी अपनी शूटिंग्स में बिजी हो गए। विक्की लुका छिपी 2 के अलावा, गोविंदा मेरा नाम, द ग्रेट इंडियन फैमिली, द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा, तख्त और मॉनेक शॉ  जैसी कई बड़े बजट की फिल्में का हिस्सा होंगे। वहीं कैटरीना कैफ जी ले जरा, फोन भूत, टाइगर 3, और मेरी क्रिसमस में नजर आने वाली हैं।