यामी और आदित्य की सीक्रेट वेडिंग के बाद वायरल हो रहा अल्बम

4 जून को शादी की एनाउंसमेंट करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फेम डॉयरेक्टर आदित्य धर की शादी की फोटोज फैंस को पसंद आ रही हैं, शादी की हर रस्म में यामी लगी हैं बला की खूबसूरत

Updated: Jun 07, 2021, 02:53 PM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

फेयर एंड लवली के एड के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उरी फेम फिल्म डॉयरेक्टर आदित्य धर की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शादी की रस्मों के दौरान लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए यामी लाल साड़ी में नजर आई। वहीं एक फोटो में वे ग्रीन साड़ी में अपने पति आदित्य धर के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यामी ने अपने न्यू लुक की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

पोस्ट वेडिंग रस्में में भी वे गॉर्जियस नजर आई। इससे पहले उनकी हल्दी, मेंहदी और संगीत के साथ-साथ शादी की फोटोज भी फैंस ने खूब पसंद की थी। सोशल मीडिया पर न्यूली वेड कपल को बधाइयां मिल रही हैं।

 यामी और आदित्य धर ने 4 जून को हिमाचल के मंडी में शादी की थी। जिसमें केवल फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। शादी पूरे पारंपरिक अंदाज में हुई थी। शादी के बाद यामी पारंपरिक पहाड़ी गहना अथारु पहना था। जिसे शादी के बाद पहाड़ी महिलाएं कान में पहनती हैं।

शादी की वायरल फोटोज में यामी आम हिन्दुस्तानी लड़की की तरह रस्में निभाती नजर आईं।

 

वे पायल, बिछिया, लाल चूड़ा और पारंपरिक पहाड़ी गहना अथारू पहने साड़ी में दिखाई दीं। न्यूली वेड यामी के चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है।