मीरा कपूर ने सी बीच पर किया सूर्य नमस्कार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मीरा राजपूत गिनाए सूर्य नमस्कार के फायदे, कहा योग का मतलब सिर्फ आसन सही करना नहीं है, बल्कि शरीर से जुड़ना भी है

शाहिद कपूर और उनकी लवली वाइफ मीरा कपूर इनदिनों एक एड फिल्म में नजर आ रहे हैं। मीरा फिटनेस के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। मीरा कपूर ने इंस्टाग्राम पर योगा करते वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे सूर्य नमस्कार कर रही हैं। 27 वर्षीय एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। मीरा ने मालदीव के सी बीच पर सूर्य नमस्कार करते वीडियो शेयर किया है। ब्लैक ड्रेस में मीरा काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
मीरा ने पोस्ट के साथ लिखा है कि योग का मतलब सिर्फ आसन सही करना नहीं है, बल्कि शरीर से जुड़ना भी है। "योग को परिपूर्ण होना जरूरी नहीं है। यह एक निर्धारित पैटर्न या प्रतिनिधि की सही संख्या नहीं होनी चाहिए। यह आपके शरीर से, आपके शरीर के माध्यम से और प्रकृति के साथ जुड़ने के बारे में है। और आपके शरीर को भी परिपूर्ण होने की आवश्यकता नहीं है। संतुलन वह है जिसके लिए मैं प्रयास करती हूं।"मीरा का योगा के प्रति प्रेम देखकर फैंस काफी इंस्पायर हो रहे हैं,फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
योग भगाए रोग, यही वजह है कि आम हो या खास योगासन करना पसंद करते हैं। जानकारों का कहना है कि सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। इसमें 12 योगासन होते हैं। हर एक आसान का अपना महत्व है। इससे कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज होती है। इससे बॉडी में ब्लड सर्क्यूलेशन अच्छा रहता है। सूर्य नमस्कार से तनाव कम हो जाता है, बॉडी डिटॉक्स होती है।सूर्य नमस्कार से स्वास्थ्य में निखार आता है,
इसे डेली रूटीन में शामिल करने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। बस ध्यान देने की जरूरत है कि हर आसन के दौरान ब्रीदिंग का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। सूर्य नमस्कार के 12 आसनों से मसल्स मजबूत होती हैं, लीवर पेनक्रियास दुरुस्त होता है, पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है, इससे कब्ज, अपच या पेट में जलन की समस्या दूर होती है। सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करना फायदेमंद होता है, नियमित तौर पर सूर्य नमस्कार करने से पेट की चर्बी कम होती है।सूर्य नमस्कार से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।