होली पर मेहमानों को परोसें शाही मावा कचौरी

अगर आप मीठे के शौकीन हैं, और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो रंगों के त्योहार होली पर बनाएं मीठी मावा कचौरी

Updated: Mar 28, 2021, 03:54 PM IST

Photo Courtesy:  ScoopWhoop
Photo Courtesy: ScoopWhoop

होली का रंगबिगंरा त्योहार हो और मिठाई की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता । भारतीय त्योहारों में मीठे पकवानों का खास महत्व है।  घर पर मीठी मावा कचौरी आसानी से बनाई जा सकती है। शाही मावा कचौरी सभी को पसंद आएगी। इसे हफ्ते भर तक आसानी से उपयोग किया जा सकता है। चाहे आप पहले से बना कर रख लें या फिर मेहमान आने पर गर्मागर्म सर्व करें। दोनों तरह से इसका स्वाद लाजवाब होता है।

शाही मावा कचौरी बनाने के लिए सामग्री
 

शाही मावा कचौरी बनाने के लिए 500 ग्राम मैदा, 100 ग्राम देसी घी, 200 मिली पानी, एक  किलो शक्कर, एक चुटकी केसर, 250 ग्राम मावा, बारीक कटा हुआ पिस्ता चार चम्मच, बारीक कटा बादाम चार चम्मच, दो चम्मच काजू बारीक कटा हुआ, 6-7 हरी इलाइची बारीक पीसी हुई।
 

शाही मावा कचौरी बनाने का तरीका

मीठी शाही मावा कचौरी बनाने  के लिए  मैदे को छन्नी ले छान लें, घी का मोयन डालकर गुनगुने पानी से गूंथ लें। मैदे के डो को ज्‍यादा गीला ना करें। इसे 15 मिनट के लिए ढांक कर रख दें। अब कचौरी की स्टफिंग बनाने के  लिए खोया याने मावा को हाथ से मसल लें, फिर इसे कढ़ाई में डाल कर हल्‍का सुनहरा होने तक  भून लें। इस मावे में पीसी हुई शक्कर,  इलाइची पाउडर डाल दें। फिर इसमें बारिक कटा काजू और बादाम मिक्स कर दें।

 मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। फिर इसे बेल लें, इसमें दो-दो चम्‍मच मावा वाली स्टफिंग भर दें। और इसे  कचौरी का आकार दे दें। ध्यान रहे कचौरी की स्टफिंग अच्छी तरह से ढंक जाए, सभी लेयर मिला दें ताकि तलते वक्त किसी तरह फैले नहीं। एक-एक करके सारे मैदे की कचौरियां बना कर देसी घी में गोल्‍डन ब्राउन होने तक तल लें। ध्यान रखें की मीडियम फ्लेम में कचौरियां तलनी है, ताकि अंदर तक अच्छे  से  पक जाएं। अब कचौरियों के लिए एक तार की चाशनी तैयार करें।

 एक तार की चाशनी बनाने के लिए एक दूसरे पैन में दो कप शक्कर औऱ आधा  कप पानी डालकर पकाएं। दो उंगलियों के बीच में एक बूंद चाशनी लेकर चेक करें, अगर उसमें एक तार बन रहा है तो उसे उतार ले और उसमें इलाइची पाउडर मिला दें। फिर इस चाशनी में पहले से तैयार कचौरियों को डिप करके बाहर निकाल लें और प्लेट में रख दें। फिर उसे  बारीक कटे बादाम, पिस्ता, काजू से गार्निश करें। अगर आपको पसंद है तो आप उसमें चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं।  अब ये कचौरियां प्लेट में सजा कर मेहमानों को सर्व करें।