Lockdown Recipes: कोरोना काल में घर-घर में बना स्ट्रीट फूड

कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोगों ने खुद अपनी पसंद के व्यंजन बनाए जो वो अक्सर बाजार में खाने जाते थे, स्ट्रीट फूड्स का आनंद भी उन्होंने घर पर ही लिया

Updated: Sep 01, 2020, 11:31 AM IST

Photo Courtesy: YouTube
Photo Courtesy: YouTube

भोपाल। कोरोना लॉकडाउन के दौरान जहां लोग घरों में बंद थे, तब सबसे ज्यादा जो चीज उन्हें खल रही थी, वह थी उनकी पसंद का स्ट्रीट फूड। ऐसे में लोगों ने उसका हल निकाला और कुकिंग में खूब हाथ आजमाया। घरों में रहते हुए समय का सद्उपयोग करने के लिए लोगों ने किचन की ओर रुख किया और खाना बनाने में नए नए एक्पेरिमेंट किए।

क्या स्ट्रीट फूड, क्या मिठाइयां, केक, पिज्जा, पास्ता सब इंडियन किचन में बने और सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हुए। लोगों ने कई तरह की रेसेपीज घर पर ही बनाईं और अपनी टेस्ट बड्स को संतुष्ट किया।

इन रेसेपीज की फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इन व्यंजनों में अधिकांश ऐसी रहीं जो सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं, लेकिन बाज़ार से खरीदना मुहाल था। ऐसे में उन्हें घर पर ही बनाया गया। इनमें वज़न घटाने के व्यंजनों से लेकर वेजिटेबल और डिटॉक्सिफाइंग पेय पदार्थों भी शामिल रहे। 

 कुकिंग साइट्स पर लोगों ने खूब आनलाइन रेसेपी सर्च की और उनपर हाथ आजमाया। कुछ रेसेपीज तो इतनी सर्च हुईं कि गूगल सर्च चार्ट में सबसे ऊपर आ गईं। वेजिटेबल पास्ता, वेजिटेबल मोमोज, समोसा, रसगुल्ला, पिज़्ज़ा, पाव भाजी, पानी पुरी, पनीर बिरयानी, जलेबी और डाल्गोना कॉफी को गूगल में सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया। साथ ही ऐसी रेसेपीज ज्यादा बनाई गईं जिन्हे बनाने में कम वक्त लगे और पूरा न्यूट्रीशियन भी मिले।

डाल्गोना कॉफी काफी ट्रेंडिग रही, यह आसानी से बन जानेवाली ड्रिंक है। कोरिया की लोकप्रिय स्पॉन्ज कैंडी के नाम पर इसका नाम 'डाल्गोना' पड़ा। यह कॉफ़ी पाउडर, शक्कर, गर्म पानी, ठंडा दूध और आइस क्यूब्स मिलाकर बनती है। इसका टेस्‍ट और इसका सुपर कूल लुक दोनों लोगों को पसंद आता है।

 

घर मे ंही बाजार में मिलने वाली चाट, पानी पूरी और टिक्की का आनंद लोगों ने लिया। पानी पूरी या गोलगप्पा शायद ही कोई नापंसद करे। स्ट्रीट फूड्स में सबसे ज्यादा फेमस है। जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लोगों ने लॉकडाउन में घरों में खूब गोलगप्पे बनाए और उसके साथ एक्‍सपेरिमेंट किए और सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किए। 

 

 

वेजिटेरियन खाना खाने के शौकीन लोगों का पनीर प्यार देखते ही बनता है। लॉकडाउन के दौरान लोगों ने पनीर की रेसेपीज खूब बनाई। जिन लजीज व्यंजनों को गूगल सर्च किया गया उनमें पनीर बिरियानी, पनीर रोल्स, पनीर टिक्का भी शामिल है।

 

लोगो ने घरों में पिज्जा और पास्ता भी खूब बनाया, जिसमें ढेर सारी सब्जियां और उनकी पंसद का क्रीम भी शामिल रहा। ये रेसेपीज गूगल सर्च के टॉप टेन आइटम्स में शामिल रहीं। इन्हें लॉकडाउन में लोगों ने घर पर खूब बनाया। हर उम्र के लोगों ने पंसद भी किया। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे अपनी पसंद के टॉपिंग के साथ खूबसूरती से परोसा गया।

 

 

 

 

मिठाइयों में सबसे ज्यादा ट्रेंडिग जलेबी और रसगुल्ला रहा। जब भी बंगाली मिठाइयों की बात आती है रसगुल्ला सबसे पहले याद आता है। लोगों ने इस बंगाली मिठाई को भी घर पर खूब बनाया। 

 

भारतीयों का भोजन प्रेम किसी से छिपा नहीं है। कोरोना काल में भी लोगों ने चटपटे खाने का जमकर लुत्फ़ लिया।