रूस में बड़ा विमान हादसा, पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर चीफ समेत 10 की मौत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन की बुधवार देर रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वो प्राईवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के मुखिया थे।

Updated: Aug 24, 2023, 12:11 AM IST

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन की बुधवार देर रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वो प्राईवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के हेड थे। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रैश में 9 और लोगों के मारे जाने की खबर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह क्रैश मॉस्को के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर हुआ। रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोजिन भी पैसेंजर लिस्ट में शामिल थे। यह निजी एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। हादसे में विमान सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि प्रिजोजिन ने जून में पुतिन के खिलाफ बगावत की थी। वह अपने भाड़े के सैनिकों (वैगनर ग्रुप) के साथ मॉस्को पर हमला करने का ऐलान कर दिया था। पुतिन ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा धोखा करार दिया था। साथ ही वैगनर चीफ को मारने के आदेश दिए थे। बाद में समझौता हो गया और वैगनर चीफ कथित तौर पर बेलारूस चले गए थे। 

लिहाजा, यह साफ नहीं है कि वो रूस कब और कैसे पहुंचे। रूसी अफसरों ने कहा कि हमने क्रैश की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर क्रैश के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, हालांकि इनकी सत्यता की पुष्टि होनी बाकी है।