जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, गोली लगने से हुई मौत

जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं शिंजो आबे, नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान हमलावर ने गोली मारी थी

Updated: Jul 08, 2022, 09:04 AM IST

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गए। जापानी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है। शिंजो आबे को नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान गोली मार दी गई थी। आबे को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां वे जिंदगी की जंग हार गए।

दरअसल, शिंजो आबे चुनावी अभियान के लिए नारा पहुंचे थे। यहां जब वे भाषण दे रहे थे तभी अचानक उनके सीने पर गोली लगी और वे नीचे गिर गये। उनको शरीर से काफी खून निकल रहा था। उनके शरीर ने मौके पर ही प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट भी आया वो गिर पड़े और उनके सिर पर भी काफी चोट आई। शरीर से काफी खून भी निकल गया और वो रेस्पॉन्स नहीं कर रहे थे। मेडिकल टीम मौके पर शुरुआती चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल लेकर गई है जहां उनकी मौत हो गई।

इस हाई प्रोफाइल गोलीकांड में पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक गन भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने और क्यों मारी?