तानाशाह किम जोंग का अजीबोगरीब फरमान, बेटी के नाम वाली लड़कियों ​के नाम बदलने के आदेश

उत्तर कोरिया ने लड़कियों पर किम जोंग उनकी बेटी के नाम के समान नाम रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Updated: Feb 16, 2023, 01:46 PM IST

उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किंग जोंग उन ने एक बार फिर एक अजीबो गरीब फरमान सुनाया है। कोरिया ने लड़कियों पर किम जोंग उन की बेटी के नाम के समान नाम रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

दरअसल, तानाशाह किम जोंग उन की बेटी का नाम "जू एई" है। इसकी उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है। इसी को लेकर वहां की सरकार ने फरमान जारी किया है कि "जू एई" नाम की महिलाएं अपना बदल दें। यानि उत्तर कोरिया में अब "जू एई" नाम सिर्फ किम जोंग उन की बेटी का रहेगी।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब उत्तर कोरिया में एक जैसा नाम रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रथा शासन के संस्थापक किम इल-सुंग Il के युग की है, जब लोगों को एक ही नाम रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके साथ ही ये सिलसिला बढ़ता चला गया। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार जोंग उन की पत्नी के नाम सोल-जू जैसे नामों वाली लड़कियों को भी अपना नाम बदलने के लिए मजबूर किया गया था।  

रेडियो फ्री एशिया ने उत्तर कोरिया के दो गुमनाम सोर्स का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है। इन दोनों सोर्स ने पुष्टि करते हुए कहा है, कि जोंगजू और प्योंगसॉन्ग शहरों में स्थानीय सरकारों ने महिलाओं को अपने जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार जियोंग जू शहर में सुरक्षा मंत्रालय ने रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में "जू एई"' नाम से पंजीकृत महिलाओं को सुरक्षा मंत्रालय में अपना नाम बदलने के लिए बुलाया। और "जू एई" नाम की एक 12 वर्षीय लड़की के माता-पिता को उसके जन्म प्रमाण पत्र को बदलने के लिए सुरक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। 


रेडियो फ्री एशिया ने उत्तर कोरिया के दो गुमनाम सोर्स का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है। इन दोनों सोर्स ने पुष्टि करते हुए कहा है, कि जोंगजू और प्योंगसॉन्ग शहरों में स्थानीय सरकारों ने महिलाओं को अपने जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं।