भूकंप से दहला इंडोनेशिया, कम से कम 44 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में 10 किमी (6.21 मील) की गहराई में था।

जकार्ता। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग घायल हो गए। पश्चिमी जावा के सियानजुर इलाके के स्थानीय प्रशासन प्रवक्ता एडम ने बताया, कई दर्जन लोग मारे गए हैं।सैकड़ों या शायद कहें कि हजारों घर तबाह हो गए हैं।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में केंद्रित था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। बताया जा रहा है कि राजधानी में गगनचुंबी इमारतें तीन मिनट से अधिक समय तक हिलती रहीं।
GEMPA DI CIANJUR pic.twitter.com/E7T3zYK016
— Tengok Saja (@permanagi) November 21, 2022
सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया में आए भूकंप की बहुत सी वीडियो भी आ रही हैं। इनमें इंडोनेशिया के सियानजुर में 5.6 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद हुए नुकसान को दिखाया जा रहा है।
#earthquake in #Cianjur of Indonesia.
— Shiba Khan (@ShibaKh48733268) November 21, 2022
5.6 magnitude Earthquake left 30 dead and over 300 injured. Heartbreaking and Devestating visuals from #Indonesia
Pray for Cianjur people. pic.twitter.com/kb9NMGe07o
दक्षिण जकार्ता में एक कर्मचारी विडी प्रिमाधनिया ने कहा, 'भूकंप इतना तेज महसूस हुआ...मेरे सहयोगियों और मैंने नौवीं मंजिल पर आपातकालीन सीढ़ियों के साथ हमारे कार्यालय से बाहर निकलने का फैसला किया।'
इससे पहले शुक्रवार को भी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 6.6 थी।