इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा गिरफ्तार, ड्रग तस्करी के मामले में हुई गिरफ्तारी

यह गिरफ्तारी न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड शहर में हुई है, जांच में आरोपी ने बताया है कि वह इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले सतवंत सिंह का भतीजा है

Updated: Apr 16, 2023, 08:57 AM IST

नई दिल्ली। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा गिरफ्तार हुआ है। ड्रग तस्करी के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है। यह गिरफ्तारी न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड शहर में की गई है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले सतवंत सिंह का भतीजा है। 

ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड पुलिस के एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मनुकाऊ में हुई छापेमारी में पुलिस ने बीयर की बोतलें बरामद की थी। इन बोतलों में ड्रग्स छुपाकर उनकी तस्करी की जा रही थी। 

पुलिस को भारी मात्रा में मेथामफेटामाइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार कुल 329 किलग्राम मेथामफेटाइमन की बरामदगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने बलतेज सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया है कि उसके ताल्लुकात भारत से जुड़े हुए हैं। 

बलतेज ने बताया है कि वह सतवंत सिंह का भतीजा है। हालंकि बलतेज सिंह ने यह भी बताया है कि इंदिरा गांधी की हत्या से पहले उसका परिवार न्यूज़ीलैंड आ गया था।सतवंत सिंह ने ही अपने साथी बेअंत सिंह के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की निर्मम हत्या कर दी थी। 31 अक्टूबर, 1984 को इंदिरा गांधी की उनके आवास पर ही उनके ही दो सुरक्षाकर्मियों ने हत्या कर दी थी।

ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी को यह नसीहत दी गई थी कि उन्हें अपनी सुरक्षा में सिख समुदाय से जुड़े लोगों को नहीं रखना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता और सांप्रदायिक एकता को बरकरार रखने के लिए इस नसीहत को दरकिनार कर दिया।