अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने बारिश में किया डांस
US Election 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं कमला हैरिस.. इस पद के लिए खड़ी होने वालीं पहली अश्वेत महिला भी हैं हैरिस

फ्लोरिडा। आगामी अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस एक रैली में डांस करती नजर आईं। वे कड़े मुकाबले वाले राज्य फ्लोरिडा में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं और तभी वहां बारिश होने लगी। कमला हैरिस ने छाते के साथ डांस किया। उनका यह वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले ट्रंप भी एक चुनावी सभा में मटकते नजर आए थे। अब लोग हैरिस और ट्रंप के बीच डांस का मुकाबला कराने की मांग कर रहे हैं।
Kamala Harris is dancing in the Florida rain. pic.twitter.com/z2lxKMJ89e
— The Recount (@therecount) October 19, 2020
भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति पद के लिए खड़ी होने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी महिला हैं। वे अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा में छाई रहती हैं।
इससे पहले हैरिस ने कहा कि जब हम वोट करते हैं, तब हम जीतते हैं। बाद में हैरिस ने बारिश में नाचते हुए अपनी एक फोटो ट्विवटर पर साझा की और लिखा कि चाहे बारिश हो या धूप, लोकतंत्र किसी का इंतजार नहीं करता।
Rain or shine, democracy waits for no one. pic.twitter.com/DMimsHbmWO
— Kamala Harris (@KamalaHarris) October 19, 2020
ट्विटर यूजर्स को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आया।
Singing in the Rain! https://t.co/tjd7osNAq7
— Patricia Arquette (@PattyArquette) October 20, 2020
I am absolutely unable to get over this video of @KamalaHarris dancing in the rain in chucks. pic.twitter.com/TD38hUISN2
— Meena Harris (@meenaharris) October 19, 2020
इससे पहले हैरिस ने 19 अक्टूबर से अपने चुनावी अभियान की दोबारा शुरुआत की। बीच में उनके स्टाफ के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसकी वजह से उन्हें अपने अभियान पर रोक लगानी पड़ी थी। फ्लोरिडा में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि यह राज्य बहुत महत्वपूर्ण है और हो सकता है कि यहां के मतदाता ही राष्ट्रपति चुनाव का रुख तय करें।