रूस ने यूक्रेन के मॉल पर दागी मिसाइल, 16 लोगों की मौत, 59 लोग अधिक घायल, करीब 1 हजार लोग थे मौजूद

जिस क्रेमेनचुक शहर के मॉल पर हमला हुआ है वह करीब 2 लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर है, यह शहर उद्योगों के लिहाज से काफी अहम है

Updated: Jun 28, 2022, 06:10 AM IST

क्रेमेनचुक। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार महीनों से रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। इसी क्रम में रूस ने यूक्रेन में भीड़भाड़ वाले एक मॉल पर मिसाइल से हमला कर दिया। इस घातक हमले में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग घायल हो गए। 

मिसाइल हमले के बाद इलाके में चारों तरफ अफरा-तफरा मच गई। यूक्रेन के वायुसेना के मुताबिक, क्रेमेनचुक शहर में रूसी मिसाइल ने शॉपिंग मॉल पर हमला किया है। केएच-22 एंटी-शिप मिसाइलों से मॉल को रूस ने निशाना बनाया। जिस वक्त हमला हुआ उस समय मॉल में एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। यूक्रेन इमरजेंसी सर्विसेज के चीफ ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के टेक्सस में भयावह मंज़र, एक ट्रक में मिली 46 लाशें, मिसोरी में पटरी से उतरी ट्रेन

यूक्रेन के प्रधानमंत्री जेलेंस्की ने हमले का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कब्जा करने वालों ने शॉपिंग सेंटर पर एक मिसाइल हमला किया है। मॉल में 1 हजार से ज्यादा नागरिक थे। मॉल में आग लगी हुई है। बचाव दल आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

उधर रूस का कहना है की वहां गोला बारूद बनाया जा रहा था। रूसी डिफेंस मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि मॉस्को ने कीव में एक रॉकेट निर्माण संयंत्र पर मिसाइल हमला किया है। इस संयंत्र का उपयोग कई लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए गोला-बारूद का उत्पादन करने के लिए किया जा रहा था।

इस हमले पर ब्रिट्रेन के प्रधानमंत्री बोरिस बॉनसन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन मॉल पर किया गया हमला पुतिन की 'क्रूरता और बर्बरता' दर्शाता है। जिस क्रेमेनचुक शहर के मॉल पर हमला हुआ है वह करीब 2 लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर है। यह शहर उद्योगों के लिहाज से काफी अहम है।