अफगानिस्तान से लौटा आखिरी अमेरिकी सैनिक, अफगानिस्तान में अमेरिका की मौजूदगी समाप्त
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी, अमेरिका ने खत्म किया अपना मिशन, अफगानिस्तान में नहीं रही अब अमेरिका की उपस्थिति

नई दिल्ली। काबुल से अमेरिका ने अपना मिशन खत्म कर दिया है। आखिरी अमेरिकी सैनिक भी अब अफगानिस्तान से अमेरिका के लिए लौट चुका है। इसके साथ ही अफगानिस्तान में अमेरिका की मौजूदगी अब समाप्त हो गई है। अफगानिस्तान में आतंकवाद के खात्मे के इरादे से गया अमेरिका बिना जंग जीते हुए वापस लौट गया है। अफगानिस्तान अब पूरी तरह से तालिबान के हवाले हो गया है।
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को अफगानिस्तान से लौटने वाले आखिरी अमेरिकी सैनिक की तस्वीर साझा करता हुए कहा, अफगानिस्तान से लौटने वाले आखिरी अमेरिकी सैनिक। 30 अगस्त को सी 17 से लौटते हुए। काबुल में मिशन खत्म हुआ।
The last American soldier to leave Afghanistan: Maj. Gen. Chris Donahue, commanding general of the @82ndABNDiv, @18airbornecorps boards an @usairforce C-17 on August 30th, 2021, ending the U.S. mission in Kabul. pic.twitter.com/j5fPx4iv6a
— Department of Defense (@DeptofDefense) August 30, 2021
पिछले 17 दिनों से काबुल में अमेरिका का एयरलिफ्ट मिशन जारी था। अमेरिका ने इस दौरान एक लाख बीस हजार से ज्यादा लोगों को एयर लिफ्ट किया। 31 अगस्त की तय समयसीमा समाप्त होने के बाद अपने सैनिकों सहित अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी मौजूदगी समाप्त कर ली।
भले ही अमेरिका अफगानिस्तान से लौट आया है, लेकिन उसने इस बात का आश्वासन दिया है कि वह अफगानिस्तान में फंसे हर नागरिक को निकालने में अमेरिका अपनी मदद जारी रखेगा। अफगानिस्तान से निकलने की चाह रखने वाले किसी भी नागरिक की मदद करने का आश्वासन अमेरिका नहीं दिया। लेकिन अमेरिका यह मदद सीधे तौर पर नहीं करेगा।
काबुल में अमेरिका ने अपनी राजनयिक उपस्थिति भी खत्म कर ली है। अब इसका संचालन दोहा से किया जाएगा। अमेरिका UN की एजेंसियों और स्वतंत्र संगठनों के जरिए अफगानिस्तान में फंसे लोगों को निकलने में मदद करेगा।