भोपाल में 15 दिन के जुड़वा बच्चे लापता, बार-बार बयान बदल रही मां, तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या का शक

भोपाल में 15 दिन के दो जुड़वा बच्चों के चोरी का मामला सामने आया है। गायब हुए दोनों बच्चों की जानकारी पुलिस को अब तक नहीं मिली है। पुलिस तंत्र मंत्र और हत्या के ऐंगल से जांच कर रही है।

Updated: Sep 24, 2022, 11:16 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच राजधानी भोपाल से 15 दिन के दो बच्चों के चोरी का मामला सामने आया है। घटना रंगमहल चौराहे की बताई जा रही है। बच्चों की मां का कहना है कि वो बच्चों को छोड़कर वशरूम चली गई थी। लौटकर आई तो बच्चे बच्चे गायब थे। हालांकि, जांच में पता चला की महिला झूठ बोल रही थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 वर्षीय सपना धाकड़ ने 15 दिन पहले दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब घर में सभी लोग सो रहे थे तो महिला बच्चे को लेकर घर से चली गई। सुबह परिजन उठे तो मां और बच्चों को गायब पाया। काफी ढूंढने पर वह रंगमहल चौराहे पर मिली, लेकिन उसके साथ बच्चे नहीं थे। उसने पति को बताया कि वह वाशरूम गई और बच्चे गायब हो गए।

इसके बाद दोनों दंपत्ति एफआईआर दर्ज कराने टीटी नगर थाने पहुंचे। महिला ने पुलिस से कहा कि वह मायके जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। बच्चों को लेकर रंगमहल चौराहे पहुंची थी। हालांकि, सीसीटीवी चेक करने पर महिला बस से अकले उतरती दिखी। पुलिस ने जब बस के ड्राइवर-क्लीनर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि महिला सुबह करीब 6:30 बजे सुभाष स्कूल से बस में बैठी थी। बस ड्राइवर ने बताया की महिला के साथ बच्चे नहीं थे। 

यह भी पढ़ें: इंदौर में भर्ती सत्याग्रह का चौथा दिन, नौकरी के लिए रात दिन संघर्ष कर रहे युवा, प्रशासन ने काटा बिजली कनेक्शन

इसी तरह पुलिस ने वाशरूम चेक किया तो पता चला कि वह सुबह देर से खुलती है। यानी बच्चों को बाहर रखकर वाशरूम जाने की भी बात झूठी निकली। इस बारे में पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो वो बोली- “वह भूल गई, बच्चे कहां गए”। महिला इसी तरह बार बार अपना बयान बदल रही है। अब तक हुई जांच में सामने आया है की महिला अपने बच्चों को लेकार हबीबजंग पहुंची थी। हबीबगंज एरिया के एक सीसीटीवी में महिला एक छाता और बच्चों का कपड़ा लेकर जाते दिख रही है।

पुलिस को शक है कि बच्चों की मां ने ही उनका हत्या कर दिया अथवा किसी के हाथों बेच दिया। उधर महिला के मायकेवालों का कहना है कि उसे माता आती है। वे उसे झाडफुंक के लिए भी ले गए थे। पुलिस अब बच्चों की हत्या मामले में तंत्र मंत्र कि एंगल से भी जांच कर रही है। डॉग स्कॉड से भी बच्चों की तलाशी में मदद ली जा रही है। हालांकि, अबतक कोई ठोस उपलब्धि नहीं मिली है।