कलियासोत डैम में डूबने से 2 किशोरों की मौत, कपड़े औऱ साइकिल मिलने से की गई खोज

गोताखोर की टीम ने किशोरों के शव को बाहर निकाला

Updated: Apr 03, 2021, 07:18 AM IST

Photo courtesy: bhaskar
Photo courtesy: bhaskar

भोपाल। आज सुबह कलियासोत डैम पर दो बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुँचे। बताया जा रहा है दोनों बच्चे कल दोपहर से ही घर से ग़ायब थे। किशोरों की उम्र 14 व 15 साल बताई जा रही है।

मामला राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम का है। जहां पानी मे डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे कल दोपहर से साइकल लेकर घर से निकले थे। देर रात तक ढूढा गया जब घर नही आये तो  पुलिस को सूचना दी गई।


गौरतलब है कि कोलार के कान्हा कुंज पास बस्ती में रहने वाले 42 साल के अखिलेश तिवारी पिता राजशरण तिवारी पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे काम पर चले गए। रात 11.30 बजे ड्यूटी से लौटे। उन्हें घर पर उनका 14 साल का बेटा अंश उर्फ शुभम तिवारी नही दिखा। घर के लोगो से पूछने पर बताया कि अंश तो दोपहर 3 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। उसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पूरी रात वे उसे परिचितों और यहां-वहां खोजते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इधर उन्हें पता चला कि उसके साथ ही 15 साल का वरुण नाम का किशोर भी गायब है। शनिवार सुबह उन्हें कलिया सोत डेम के 13 गेट के पास अंश की साइकिल और कपड़े आदि रखे मिले। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल नगर निगम के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया।गोताखोर ओम प्रकाश बाथम, अरसलान, इमरना और मधुकर के साथ पानी में उतरे गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव को बरामद किया गया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।