जन्मदिन मनाने महाकालेश्वर पहुंचे अक्षय कुमार, साइना नेहवाल और शिखर धवन ने भी लगाई हाजिरी 

श्री महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में शामिल हुए

Updated: Sep 09, 2023, 06:15 PM IST

Image courtesy- DB
Image courtesy- DB

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को दिग्गजों का तांता लगा रहा। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखर धवन और ओलंपियन साइना नेहवाल ने शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने 56 वां जन्मदिन के मौक पर परिवार सहित यहां पहुंचे थे। 

श्री महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में शामिल हुए। बाद में उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका हीरानंदानी भी मौजूद रहीं।

एक्टर ने अपनी अपकमिंग मूवी 'मिशन रानीगंज' के लिए भी प्रार्थना की। इस दौरान अक्षय कुमार परंपरागत वेशभूषा शोला पहने और उनका बेटा आरव सफेद कुर्ता पजामा पहने नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के पुजारी पं. आशीष गुरु से यहां की परंपराओं की जानकारी भी ली।

अक्षय कुमार के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेने और भस्म आरती में शामिल हुए महाकालेश्वर पहुंचे थे। वह इस दौरान सफेद कलर के शॉल में दिखाई दिए। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करने के साथ ही बाबा महाकाल से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की विजय की कामना की।

वहीं, साइना नेहवाल भी पिता पिता डॉ. हरवीर सिंह और मां उषा नेहवाल के साथ महाकाल मंदिर मे हजारी लगाने पहुंची। साइना ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और भोग आरती में शामिल हुईं। 

महाकालेश्वर के पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि साइना ने देश और उनके द्वारा चलाई जा रही एकेडमी के लिए भगवान से प्रार्थना की है। मंदिर समिति ने साइना का महाकाल का चित्र भेट कर सम्मान भी किया।