बड़ा मलहरा के प्रभावशाली समाज ने थामा कांग्रेस का साथ

उपचुनाव से पहले काग्रेस मे लगातार लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है ऐसे में सोमवार को बड़ा मलहरा एवम उसके आस-पास के क्षेत्र के सैकडों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सद्स्यता ग्रहण की ।

Updated: Sep 08, 2020, 06:31 AM IST

Bhopal। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां उफान पर हैं। राजनीतिक पार्टियों में नेता व कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला आरंभ हो चुका है। इसी कड़ी में रविवार को बड़ा मलहरा क्षेत्र के कई वरिष्ठ लोगों ने अपने समर्थकों के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री सचिन यादव, विधायक तरवर लोधी भी उपस्थित थे।

इसकी जानकारी खुद एमपी कांग्रेस ने ट्वीट के माध्यम से दी ।एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि उपचुनाव के पहले भाजपा को बडा झटका लगा है,कई बीजेपी पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुये हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में छतरपुर जिले के जैतपुर व बिजवार के कई बीजेपी पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थामा।वहीं इस ट्वीट में लिखा गया कि मध्यप्रदेश बचाने के इस महाअभियान में सभी का स्वागत है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि "कांग्रेस आपके सम्मान का सदैव ख़्याल रखेगी। आप सभी कांग्रेस की मज़बूती के लिये मैदान में जुट जाएं और भाजपा की वैमनस्य व नफ़रत वाली नीतियों को कड़ा जवाब दें’’।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश के बड़ा मलहरा क्षेत्र के कई समाज प्रमुखों व गणमान्य जनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की उपस्थिति में विधायक तरवर लोधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में बड़ा मलहरा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं , उसी से प्रभावित होकर व 15 माह के कमलनाथ सरकार के कामों से प्रभावित होकर आज हम कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

कांग्रेस में शामिल  होने वालों में मुकेश सिंह लोधी जिला उपाध्यक्ष लोधी समाज छतरपुर , लखनलाल लोधी पूर्व सरपंच , रवड़िया पाल , अध्यक्ष पाल समाज बड़ा मलहरा , हरगोविंद सोनी अध्यक्ष सोनी समाज बड़ा मलहरा , मिठाई लाल सिंह लोधी , ब्लॉक अध्यक्ष लोधी सेना , गंगा प्रसाद खरे  अध्यक्ष खरे समाज सहित उनके बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार के तख्तापलट होने के बाद बडा मलहरा से कांग्रेस बिधायक प्रद्युमन लोधी भाजपा में शामिल हो गये थे जिन्हें बाद में भाजपा सरकार ने कैविनेट मंत्री का दर्जा देते हुए नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया था। वहीं उपचुनाव से पहले इतनी बडी संख्या में लोगों का कांग्रेस में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिये किसी संजीवनी से कम नहीं है।