उज्जैन में गुब्बारा भरने वाला सिलेंडर फटा, 5 लोग घायल, 3 बच्चे भी शामिल

उज्जैन के खाकचौक पर साप्ताहिक सैर सपाटा मेले में हादसा, 5 घायलों में से एक बच्चे की हालत गंभीर, इलाज के लिए किया इंदौर रेफर, सिलेंडर में ब्लास्ट से एक दीवार और कार को भी हुआ नुकसान

Publish: Jan 02, 2022, 08:49 AM IST

Photo Courtesy: Hindustan
Photo Courtesy: Hindustan

उज्जैन। नए साल के पहले रविवार को उज्जैन में एक बड़ा हादसा हो गया। साप्ताहिक रविवारीय मेले में गुब्बारा भरने वाला गैस सिलेंडर फट गया। इस ब्लास्ट में 3 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए।  8 साल के बच्चे को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। अन्य 4 लोगों का इलाज उज्जैन के अस्पताल में जारी है।सिलेंडर में विस्फोट कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास की दीवारें टूट गईं। वहीं खड़ी कार में भी नुकसान हुआ है। मेले में ब्लास्ट की खबर के बाद बीडीएस की टीम और थाना जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच शुरु की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humsamvet (@humsamvet)

रविवार सुबह उज्जैन के खाकचौक चौराहे पर मेले में बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे थे। जहां सुबह करीब 6.15 बजे गुब्बारा भरने वाला सिलेंडर फट गया। जैसे ही गुब्बारे वाले ने सिलेंडर से बलून फुलाना शुरु किया वैसे ही ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज से मेरे में अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर में वहां पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दरअसल उज्जैन में हर रविवार सुबह खाकचौक पर सैर सपाटा मेले का आय़ोजन होता है। इस मेले में बड़ी संख्या में बच्चे अपने परिजनों के साथ पहुंचते हैं।

दरअसल बलून भरने के लिए हाइड्रोजन और हीलियम गैस का उपयोग होता है। शुरुआती दौर में माना जा रहा है कि हाइड्रोजन गैस में गलत गैस मिलने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ने सिलेंडर के पार्ट्स जब्त कर लिए हैं, जिनकी फोरेंसिंक जांच के लिए सागर लैब भेजा गया है।