शाजापुर में BJP प्रत्याशी 7 वोट से जीते, रीकाउंटिंग की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पथराव

आनन फानन में मोर्चा संभालते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि बवाल के बाद अधिकारी दोबारा काउंटिंग के लिए तैयार हो गए हैं।

Updated: Dec 03, 2023, 07:03 PM IST

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, शाजापुर से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा को सिर्फ 7 वोट से हराया है।

यहां कराड़ा और उनके रीकाउंटिंग की मांग कर रहे थे। हालांकि, शुरू में अधिकारियों ने इनकार कर दिया। इसी बात पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए।  कार्यकर्ताओं ने गुस्से में आकर पथराव शुरू कर दिया।

आनन फानन में मोर्चा संभालते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि बवाल के बाद अधिकारी दोबारा काउंटिंग के लिए तैयार हो गए हैं।