भोपाल की 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बढ़त, उत्तर से आतिफ और मध्य से आरिफ मसूद जीते

भोपाल की कुल 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी 5 और कांग्रेस उम्मीदवार 2 सीट पर आगे चल रहे हैं।

Updated: Dec 03, 2023, 07:05 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। मध्य प्रदेश के रुझानों ने सभी को चौंका दिया है। विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को अप्रत्याशित सफलता मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। भोपाल की बात करें तो 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बढ़त है।

भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट में 
चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के भगवान दास सबनानी 8308 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के पीसी शर्मा हैं।

भोपाल उत्तर विधानसभा सीट में पांच राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां कांग्रेस के आरिफ मसूद 23 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के ध्रुव नारायण सिंह हैं।

नरेला विधानसभा में तीन राउंड की काउंटिंग हुई है। यहां मंत्री व भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग 1924 वोट से आगे हो गए हैं। शुरुआत में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला आगे थे।

उधर, गोविंदपुरा में 6 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहु कृष्णा गौर 39 हजार 576 से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र साहू झुमरवाला दूसरे स्थान कर हैं।

बैरसिया में 9 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री 7972 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण दूसरे स्थान पर हैं।

भोपाल उत्तर विधानसभा सीट के रुझान बेहद दिलचस्प हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील 10778 वोट से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, आतिफ अकील के चाचा व निर्दलीय प्रत्याशी आमिर अकील महज 647 वोट ही ला सके हैं।

हुजूर विधानसभा में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा 31854 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी दूसरे स्थान पर हैं।