भाजपा नेता प्रेम नारायण पटेल का निधन, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुःख

भाजपा नेता प्रेम नारायण पटेल देवालपुर विधानसभा से प्रत्याशी थे, वे कोरोना संक्रमण की बीमारी से जूझ रहे थे, उन्हें इलाज के लिए सेल्वी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Updated: Apr 27, 2021, 07:39 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना जानलेवा हो गया है। संक्रमण के चलते लोगो की जान जा रही है।भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं देपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी प्रेम नारायण पटेल का निधन हो गया। वरिष्ठ नेता के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया है। परिजनों ने बताया कि हफ्ते भर पहले अचानक तबियत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कुछ दिनों से सेल्वी हॉस्पिटल में सपत्नीक भर्ती कराया गया था। आज अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कहा कहा  "परिवार के हमारे कर्मठ साथी, श्री प्रेम नारायण पटेल जी के निधन से दुःख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!".

 

 

 

सीएम ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि "मेरे मित्र , भाजपा के वरिष्ठ नेता और धाकड़ समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे, श्री प्रेम नारायण पटेल जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, असमर्थों के उत्थान व प्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित था। श्री प्रेम नारायण पटेल जी के रूप में प्रदेश ने आज अपने एक अमूल्य रत्न को खो दिया। वे अपने पुण्य विचारों और कार्यों के माध्यम से सदैव हमारे दिलों में रहेंगे।"

गौरतलब है कि इंदौर में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से 1800 के पार कोरोना के मरीज आ रहे हैं। सोमवार देर रात को 1837 नए मामले आए। वहीं 7 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। प्रदेश के कुल मरीजों में से 1 लाख 5429 मरीज सिर्फ इंदौर में हो गए हैं। संक्रमण दर बीते 3 दिन से 23% पर बनी हुई है। बिगडते हालात को देखते हुए कोरोना संक्रमित 24 हॉट स्पाट एरिया को कलेक्टर मनीष सिंह ने माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है।