बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चों के अध्यक्षों का एलान, पर सिंधिया समर्थक एक भी नहीं
बीजेपी ने कुल 12 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए हैं, जिनमें सांसद संध्या राय, मुकेश चौधरी और कांतदेव सिंह शामिल हैं

भोपाल। बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई ने आज पार्टी के अहम पदों पर प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। खास बात यह है कि पदाधिकारियों की इस सूची में किसी सिंधिया समर्थक को जगह नहीं दी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के परामर्श के बाद नियुक्त किए गए इन पदाधिकारियों में कुल 12 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिनमें सांसद संध्या राय, मुकेश चौधरी और कांतदेव सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा 12 प्रदेश मंत्री भी नियुक्त किए हैं।
प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन, सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालुहेडा, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर को नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही बीजेपी ने मोर्चा अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। महिला मोर्चा का अध्यक्ष माया नरोलिया को बनाया गया है।