कुबेश्वर धाम जा रही बस आष्टा में पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल

यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने में हुआ, अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Updated: Jun 14, 2023, 04:57 PM IST

आष्टा। मध्य प्रदेश में हादसों का दौर जारी है, एक बार फिर एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है इसमें 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए पुलिस और प्रशासन सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार सुबह 8:30 बजे भोपाल-इंदौर हाईवे के चाचरसी रोड पर आष्टा के पास का बताया जा रहा है, बस गुजरात से सीहोर कुबेरेश्वर धाम जा रही थी, इसके सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर के चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर और पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं।

आष्टा एसडीओपी मोहन सारवान ने बताया कि यात्री बस गुजरात से सीहोर के कुबेश्वर धाम प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने जा रहे थे। घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। एक गंभीर घायल जो की बाइक चालक था उसे सीहोर रेफर किया है। बाकी घायलों का सिविल अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः इंदौर की चोइथराम मंडी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

घायलों में टूरिस्ट यात्री बस के कल्पना बेन वरेली गुजरात, रंजन बेन, चंद्रिकाबेन, असद बेन, आनंद बेन, भावनाबेन, ऐतल बेन, तनुजा बेन, राहुल भाई, रंजन बेन, शीला बाई घायल हुए। वहीं बाइक चालक पंकज दुमाने निवासी आष्टा घायल हुआ। जिसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सीहोर रेफर कर दिया। यह सभी यात्री बस के घायल गांव वरेली तहसील मांडवी जिला सूरत गुजरात से सीहोर के कुबेश्वर धाम जा रहे थे।