सीएम शिवराज नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, न लगाएं सड़कों पर होर्डिंग
सीएम ने ट्विटर पर कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके जन्मदिन पर किसी प्रकार की औपचारिकता निभाने जरुरत नहीं है

भोपाल। इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 5 मार्च को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कहीं कोई किसी प्रकार का आयोजन ना करें।
सीएम शिवराज ने ट्वीटर पर 50 सेकेंड का वीडियो जारी कर कहा कि व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं आगामी 5 मार्च को अपना जन्मदिन नहीं मनाऊँगा।
व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊँगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 3, 2023
यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। pic.twitter.com/ERhy310Vjp
साथ ही सीएम ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि कोई औपचारिकता ना करें, सड़कों पर किसी प्रकार होर्डिंग ना लगाएं, अगर आपको मुझे शुभकामनाएं ही देनी है यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी।
खबरों के अनुसार सीएम शिवराज सिंह अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की शुरूआत करने जा रहे हैं। सीएम ने प्रदेश की 1 लाख से अधिक महिलाओं को भोपाल के जंबूरी मैदान में एकत्रित करने का टारगेट दिया है। मुख्यमंत्री खुद इस दिन एक महिला का फॉर्म भर कर मैदान में उपस्थित महिलाओं को लाडली योजना की जानकारी देंगे।