MP को हर दिन बेच रहे हैं शिवराज, प्रतिदिन 500 करोड़ का कर्ज़ लेने पर कांग्रेस का शिवराज सरकार पर हमला
शिवराज सरकार फरवरी महीने में अब तक तीन बार कर्ज़ ले चुकी है, 22 फरवरी को शिवराज सरकार एक बार फिर दो हज़ार करोड़ का कर्ज़ लेगी

भोपाल। चुनावी साल में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार एक के बाद एक बाज़ार से कर्ज़ उठा रही है। सिर्फ फरवरी महीने में शिवराज सरकार चौथी बार बाज़ार से ऋण उठाने जा रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने सीएम शिवराज पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि वे आखिर मध्य प्रदेश और कितना कर्ज़ में डुबाएंगे?
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा, प्रतिदिन मप्र बेच रहे शिवराज,हर दिन 500 करोड़ रूपये का कर्ज ले रही शिवराज सरकार।शिवराज सरकार 22 फरवरी को पुनः 3000 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी, केवल फरवरी में ही चौथी बार कर्ज ले रही शिवराज सरकार।शिवराज जी, मप्र को और कितना कर्ज में डुबाएँगे?
प्रतिदिन मप्र बेच रहे शिवराज,
— MP Congress (@INCMP) February 18, 2023
― हर दिन 500 करोड़ रूपये का कर्ज ले रही शिवराज सरकार।
शिवराज सरकार 22 फरवरी को पुनः 3000 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी, केवल फरवरी में ही चौथी बार कर्ज ले रही शिवराज सरकार।
शिवराज जी,
मप्र को और कितना कर्ज में डुबाएँगे pic.twitter.com/xwz3L9ERRY
फरवरी महीने में शिवराज सरकार अब तक तीन मर्तबा 3-3 हज़ार करोड़ का कर्ज़ ले चुकी है। अब 22 फरवरी को शिवराज सरकार एक बार फिर दो हज़ार करोड़ का ऋण उठाने जा रही है। इस लिहाज़ से शिवराज सरकार केवल 22 दिनों में ग्यारह हज़ार करोड़ का कर्ज़ उठा लेगी। जोकि प्रतिदिन औसतन पांच सौ करोड़ का कर्ज़ होगा।
शिवराज सरकार ने पिछले दस महीने में दस हज़ार करोड़ का कर्ज़ लिया था। इसकी तुलना में अकेले फरवरी में शिवराज सरकार ने ज़्यादा कर्ज़ उठा लिया है। हालांकि इस वित्तीय वर्ष में शिवराज सरकार 17 हजार करोड़ का कर्ज़ ले सकती है। 31 मार्च 2022 तक मध्य प्रदेश सरकार पर दो लाख 95 हजार 532 करोड़ का कर्ज़ है।