कांग्रेस की जन आक्रोश में उमड़ा सैलाब, काले कपड़े पहन शिवराज सरकार का विरोध करने पहुंचे लोग
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे से शुरू हुई, करीब पंद्रह किलोमीटर की इस पदयात्रा का समापन मिंटो हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर होना है

भोपाल। शिवराज सरकार की नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता काले कपड़े पहन कर शिवराज सरकार का विरोध करने पहुंचे हैं। यह यात्रा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा की अगुवाई में निकाली जा रही है।
बुधवार सुबह करीब दस बजे कांग्रेस की यह यात्रा राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे से शुरू हुई। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थिति अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम मिंटो हॉल की तरफ कूच कर गया।
बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध #जन_आक्रोश_यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
— P. C. Sharma (@pcsharmainc) September 8, 2021
यात्रा में भोपाल जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा समेत वरिष्ठ नेतागण एवं हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए।#Pcsharmainc pic.twitter.com/X68dNxHCwW
कांग्रेस की इस जन आक्रोश यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी चप्पे-चप्पे पर तैनात है। कांग्रेस की यह पदयात्रा करीब पंद्रह किलोमीटर की दूरी तय करने वाली है। बोर्ड ऑफिस चौराहे से शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रोशनपुरा, न्यू मार्केट होते हुए इस यात्रा को मिंटो हॉल पहुंचना है।
शिवराज पीसी शर्मा से डरता है
— Vrajendra Shukla (@vijendra_inc) September 8, 2021
पुलिस को आगे करता है।
भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ
मा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जी के नेतृत्व में विशाल जन आक्रोश पद यात्रा
हर जोर जुल्म की टक्कर में
संघर्ष हमारा नारा हैं।@pcsharmainc @INCBhopal pic.twitter.com/nT8fA1nutk
कांग्रेस पार्टी आज शिवराज सरकार की नीतियों के विरुद्ध राजधानी की सड़कों पर उतरी है। मध्य प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम, बेपटरी होती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध सहित तमाम मुद्दों को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है।