Gwalior: नदी बचाओ यात्रा के बीच डॉ गोविंद सिंह की बहन का निधन
Dr Govind Singh: चंबल बचाने निकले डॉ गोविन्द सिंह ने अपनी छोटी बहन के निधन के बाद भी स्थगित नहीं की पदयात्रा

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह की नदी बचाओ यात्रा के बीच एक बुरी खबर सामने आयी है। पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह की बहन विमला जादौन का रविवार सुबह ह्रदय गति रूकने के कारण ग्वालियर में निधन हो गया है।
पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह की चंबल नदी बचाओ यात्रा में हजारों लोग भी शामिल हैं।उनकी बहन के निधन की सूचना मिलने के बाद पद यात्रा को बीच में रोककर शोकसभा का आयोजन किया गया। सह यात्रियों ने बताया कि पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह अपनी बहन के निधन की खबर सुनकर बेहद दु:खी नज़र आ रहे थे। उन्हें ग्वालियर जाने की सलाह दी गई मगर उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित नहीं की। उनके समर्थकों का कहना है कि कर्मप्रधान डॉ गोविंद सिंह ने साबित किया है कि नियति का क्रूर मजाक भी उनके कदमों को डिगा नहीं पाया।
भाजपा सरकार नदियों में अवैध उत्खनन को लेकर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने नदी बचाओ यात्रा का आयोजन 5 सितंबर से शुरू किया था जो 11 सितंबर तक जारी रहेगी।
यात्रा में शामिल हुए सांसद विवेक तंखा
नदी बचाओ यात्रा में रविवार को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा शामिल हुए और यात्रा को अपना समर्थन दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री डॉक्टर गोविंद सिंह जी के जल सत्याग्रह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भिंड जिले मैं रेत के अवैध उत्खनन के कारण गिरते जल स्तर की चेतना यात्रा। उत्खनन = माफिया राज। @INCIndia @INCMP @OfficeOfKNath @digvijaya_28 pic.twitter.com/oQyRldO8Y0
— Vivek Tankha (@VTankha) September 6, 2020
उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ गोविंद सिंह के जल सत्याग्रह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भिंड जिले मैं रेत के अवैध उत्खनन के कारण गिरते जल स्तर की चेतना यात्रा। उत्खनन = माफिया राज।