उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर पर फूल चढ़ाकर निकाली महंगाई की शव यात्रा

प्रदर्शनकारियों का कहना है की देश प्रचंड रूप से महंगाई बढ़ गई है , जनता पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थ के दामों के चलते जनता दम घुट रहा है।

Updated: Mar 06, 2023, 11:45 AM IST

उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर पर फूल चढ़ाकर निकाली महंगाई की शव यात्रा

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में देश में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडरो की कीमत में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस शव यात्रा में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर का हार पहनकर बैलगाड़ी पर सवार होकर सरकार के खिलाफ रैली निकाली।

प्रदर्शन में  शिरकत कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा की देश में प्रचंड रूप महंगाई बढ़ रही है। जनता रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ के दामों में बढ़ोतरी के पहले से ही जानता भयंकर मंहगाई से जूझ रही थी। इसके बावजूद रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई। अब नॉर्मल सिलेंडर 1,162 रुपए में मिल रहा है। घर को संभालने वाली गृहणियों को परेशानी हो रही है।

इसके साथ ही प्रदर्शन में सामिल हुई महिलाओं ने बताया की सरकार महंगाई कम करने के बावजूद हर सामान में बढ़ोतरी करती जा रही है। ऐसे घर चलाना काफ़ी मुश्किल होती है।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है की राष्ट्रपति केंद्र सरकार पर अंकुश लगाए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन, महिलाओं ने बीजेपी द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई की भर्त्सना की।