दतिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम में लगी भीषण आग, पांच भर्ती महिलाओं को बाहर निकाला गया

दतिया के भाण्डेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शॉर्ट सर्किट के चलते मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे आग लग गई। घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।

Updated: Oct 03, 2023, 10:38 PM IST

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक सामुदायिक अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रुम में का है। बताया जा रहा की मंगलवार शाम यहां भीषण आग लग गई। अस्पताल में आग लगते ही हड़कंप मच गया।

गनीमत रही की घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।घटना के समय लगभग पांच महिलाएं लेवर रूम में भर्ती थी। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया।
अस्पताल में पदस्थ अधिकारियों ने बताया कि एक टीम चेकिंग में आई हुई थी।।अस्पताल को पूरी तरह से चेक किया जा रहा था। इसके बाद स्टोर रुम की ओर चले गए। 

कुछ देर बाद यहां से फोन कर जानकारी दी गई कि लेबर रुम से धुआं निकल रहा है। इसके बाद मरीजों को शिफ्ट किया गया। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आगजनी हुई होगी

इस हादसे में कई मशीनें जलकर राख हो गई हैं। हादसे के बाद वहां मौजूद लाखों रुपए की मशीनें जलकर राख हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.बी कुलेरे ने बताया कि प्रथम दृष्टि तीन लाख रुपए के नुकसान की बात सामने आई है।