पीताम्बरा माई के दरबार में दिग्विजय सिंह ने माथा टेका

दतिया के पीताम्बरा माई के दरबार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह, माता के दरबार में की पूजा अर्चना, देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Updated: Sep 13, 2020, 03:25 AM IST

दतिया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को दतिया के पीताम्बरा पीठ पहुंचे। वहां उन्होंने पीताम्बरा माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनकी पत्नी अमृता सिंह भी मौजूद थीं। दिग्विजय सिंह ने पीताम्बरा माई मंदिर प्रांगण में स्थापित देवी-देवताओं के भी श्रद्धापूर्वक दर्शन किये। इस अवसर पर दतिया महाराज और सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह भी मौजूद थे।

राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह और अमृता सिंह ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दतिया में पीताम्बरा माता का मंदिर है, यह शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। मां पीताम्बरा शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी हैं।