MP By Poll 2020: बीजेपी के प्रति बढ़ रहा किसानों का आक्रोश, कृषि मंत्री कमल पटेल को दिखाए काले झंडे
Kamal Patel: अतिवृष्टि के बाद बिगड़ी फसल का सर्वे नहीं होने और मुआवजा नहीं मिलने से परेशान हैं एमपी के किसान, बीजेपी सरकार से नाराज किसानों ने कृषि मंत्री कमल पटेल को दिखाए काले झंडे

डबरा। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि बिल पास कर देने का विरोध देश भर के किसान कर रहे हैं। एमपी के किसान अतिवृष्टि के बाद बिगड़ी फसल का सर्वे नहीं होने और मुआवजा नहीं मिलने से परेशान हैं। सरकार से राहत नहीं मिलने से किसानों का सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि कृषि मंत्री कमल पटेल डबरा पहुंचे तो यहां किसानों ने नारे लगाते हुए घेराव किया और काले झंडे दिखाए।
ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल और बीजेपी के नेता कांग्रेस सरकार पर किसान कर्ज माफी नहीं करने का आरोप लगाते थे। कृषि मंत्री कमल पटेल कर्ज माफी पर कमल नाथ के खिलाफ एफआइआर कराएंगे। लेकिन विधानसभा में पूछे गए प्रश्न पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ हुआ है, 27 लाख किसानों कर्ज माफ किया गया है। विपक्ष पर आरोप लगा रहे मंत्री किसानों को फसल बीमा की राशि नहीं दिलवा पाए हैं। जो राशि मिली है वह चार और नौ रुपए हैं। ज़रूरत के समय भी राहत नहीं मिलने के कारण भी किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।