खंडवा में वन मंत्री विजय शाह ने फहराया झंडा, कई विभागों ने दिखाईं झांकियां

खंडवा के गोविन्द सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण, नगर निगम की झांकी को मिला पहला स्थान

Updated: Jan 26, 2021, 09:23 AM IST

Photo Courtesy: Patrika
Photo Courtesy: Patrika

खंडवा। 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज खंडवा में झंडारोहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह शामिल हुए। उन्होंने खंडवा के गोविन्द सिंह स्टेडियम में झंडारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद परेड का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की झांकियां भी निकाली। 

मंगलवार को सुबह 9 बजे वन मंत्री झंडारोहण करने कार्यक्रम स्थल पा पहुंचे थे। वन मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। वन मंत्री ने परेड की सलामी भी ली। इस दफा किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की झांकी ज़रूर निकाली। 

नगर निगम की झांकी रही प्रथम 

विभागों की झांकियों में अव्वल स्थान पर नगर निगम की झांकी रही। जबकि दूसरे पायदान पर ज़िला पंचायत की झांकी रही। तृतीय पुरूस्कार महिला एवं बाल विकास की झांकी को दिया गया। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने भी एक नाटक का प्रदर्शन किया।

पुलिस ने dial 100 का महत्व बताने के लिए नाटक का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कोविड के दौरान निडर होकर सेवाभाव से कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।