गांजा तस्करी: सागर में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त किया 12 किलो अवैध गांजा

सागर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 12 किलो अवैध गांजे की तस्करी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है।

Updated: Feb 09, 2024, 05:12 PM IST

सागर। मध्यप्रदेश पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद नशे का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सागर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 12 किलो अवैध गांजे की तस्करी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है। ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संजीव उईके एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना सचिन परते के नेतृत्व में की गई।

वही पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत थाना बीना पुलिस को 8 फरवरी को अवैध रूप से गांजा ले जाने की सूचना मिली। जिसके बाद खिमलासा रोड पर चैकिंग लगाई गई और 5 आरोपी गुलाब सेन, गिरवल लोधी, मनोज जैन, दुर्गा लोधी, नरेन्द्र कुशवाहा सभी को गिरफ्तार कर 12 किलो अवैध गांजा को कब्जे में ले लिया गया। साथ ही आरोपियों पर कृत्य 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से अपराध क्रमांक 112/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

अभी तक आई जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई 12 किलो अवैध गांजा की कीमत 1,44,000 रुपए बताई जा रही हैं। वहीं बुलेरो कार की कीमत 1,50,000 रुपए, स्विफ्ट डिजायर कार कीमत 3,50,000 रुपए, और 05 मोबाईल जिनकी कीमत 46 हजार 500 रुपए बताई गई है।