रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को तोहफा, इस बार खातों में ट्रांसफर होंगे अतिरिक्त 250 रुपए
इस सावन के महीने में लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि एक अगस्त को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस 250 और पहले के 1250 रुपए को मिला दें तो यह राशि 1500 की हो जाएगी।

भोपाल। राजधानी भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन से पहले बहनों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। इसके तहत सावन माह में हर लाड़ली बहना के खाते में महीने की पहली तारीख को 250 रुपए अंतरिक किए जाएँगे और ये प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए से अलग राशि होगी। इसी के साथ नई आईटी पॉलिसी भी बनाई गई है।
वही प्रदेश में राखी के अवसर पर लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं। पिछली बार राखी पर तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। बाद में यह राशि ही स्थाई कर दी गई थी। राखी के बाद से ही मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को 1250 रुपए मिल रहे हैं।
सीएम मोहन यादव ने उसी परंपरा को कायम रखते हुए फिर से बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कैबिनेट की मीटिंग में ऐलान किया है कि सावन के महीने में लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि एक अगस्त को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस 250 और पहले के 1250 रुपए को मिला दें तो यह राशि 1500 की हो जाएगी। लाडली बहनों को सावन के महीने में 1500 रुपए की राशि मिलेगी।